second marriage matter
Second Marriage Matter: रिश्तों में बेवफाई की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है, ऐसा ही कुछ एक बार फिर सोशल मीडिया पर देखने को मिला. दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है, जहां एक पति अपनी पत्नी से पिछले चार साल से अलग रह रहा है लेकिन एक दिन वह अचानक अपनी पत्नी को प्रपोज करने जा पहुंचा. ऐसा उसने जानकर नहीं बल्कि गलती से किया. आप सोच रहे होंगे कि युवक अपनी ही पत्नी को क्यों प्रपोज करने पहुंचा. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.
दरअसल मामला प्रयागराज के दारागंज थाना क्षेत्र का है. प्रयागराज के नवाबगंज के जगापुर गांव की रहने वाली सोनी त्रिपाठी की शादी प्रतापगढ़ के कालाकांकर किशुनदास नवाबगंज निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से करीब 9 साल पहले से हुई थी. आरोप है कि शादी के 5 साल बाद प्रभुदत्त और उसके घरवालों ने सोनी को घर से निकाल दिया था. इस कारण सोनी पांच साल की बेटी के साथ पिछले चार वर्षों से मायके में रह रही है. चार साल बाद फिर उसकी पति से बात होना शुरु हुई.
यह भी पढ़ें: थाने के बजाय 5-स्टार होटल पहुंचा तस्कर… इंदौर में पुलिसवालों ने 2 दिन बंधक बनाकर कैसे वसूले 5 लाख?
सोनी ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसने नई आईडी बनाकर पति को मैसेज किया. फेक आईडी की वजह से पति उसे पहचान नहीं सका और पति ने दूसरी लड़की समझकर बातचीत शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद प्रभुदत्त शादी करने की बात कहकर होटल में मिलने का दबाव बनाने लगा. पहले सोनी ने मिलने से मना कर दिया. लेकिन बार- बार प्रभुदत्त के कहने पर 2 मई को दोनों का दारागंज स्थित नागवासुकी मंदिर में मिलना तय हुआ। सोनी मंदिर में अपने परिजनों के साथ पहुंच गई. प्रभुदत्त उसे देखते ही उसे पहचान ना जाए, इसके लिए उसने चेहरे पर गमछा लपेट लिया था। सोनी के कुछ देर बार प्रभुदत्त अपने दोस्त के साथ मंदिर आया । उसने जैसे ही उसने वहां किसी और लड़की की जगह अपनी पत्नी को देखा, वह भड़क गया और सोनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए भागने की कोशिश करने लगा।
स्थानीय लोगों और परिवार की मदद से प्रभुदत्त को पकड़ लिया गया. घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रभुदत्त को पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। सोनी की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। थााना प्रभारी ने कहा कि प्रभुदत्त को शांतिभंग के मामले में चालान किया गया है।
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…
Flydubai Flight Cockpit Fight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में…
शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…