बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 25 मार्च 2024, मंगलवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com, पर उपलब्ध करवा (Bihar Board Inter Result) दिया गया है. छात्र यहां अपना रोल नंबर, रोल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं.
बता दें बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस बार 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा के लिए कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 6,41,847 लड़कियां व 6,50,466 लड़के शामिल थे. यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे. यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी. वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 मार्क्स से कम आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा.
‘बिहार बोर्ड की ओर से आज जारी किए गए परीक्षाफल में साइंस स्ट्रीम से प्रिया जायसवाल ने कुल 484 अंक यानी 96.80% अंकों के साथ टॉप किया है, कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने 475 अंक यानी 95% अंक पाकर टॉप किया है जबकि आर्ट्स में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने एक समान 473 अंक यानी 94.60% मार्क्स हासिल करके टॉपर्स लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। तीनों संकाय में लड़कियां अव्वल रही हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं. BIHAR12Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजें. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा. यहां पास होने के लिए छात्रों के थ्योरी यानी लिखित परीक्षा में 30% मार्क्स, प्रैक्टिकल परीक्षा में 40% मार्क्स चाहिए होंगे. छात्रों यहां बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, बिहार बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट, बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट, बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…