एजुकेशन

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल PET एडमिट कार्ड 25 नवंबर से डाउनलोड करें, 15 दिसंबर से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जानें पूरी डिटेल

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीखें जारी कर दी हैं. इस बार परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू की जाएगी, जिसके लिए तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं.

सीएसबीसी ने बताया कि पीईटी के लिए क्वालीफाई किए हुए सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 नवंबर से उपलब्ध होंगे. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि प्रवेश पत्र केवल आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर ही जारी किए जाएंगे.

डाक या किसी भी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए प्रत्येक उम्मीदवार को खुद ही ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा.

लगभग एक लाख अभ्यर्थी पीईटी के लिए चयनित

इस बार भर्ती प्रक्रिया 19,838 पदों के लिए चल रही है, जिसके मुकाबले 99,690 उम्मीदवारों को पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें-

  1. 62,822 पुरुष उम्मीदवार
  2. 36,834 महिला उम्मीदवार
  3. 34 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार
  4. 867 गृहरक्षक अभ्यर्थी
  5. 622 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित

शामिल हैं. इतनी बड़ी संख्या में चयनित उम्मीदवारों को देखते हुए माना जा रहा है कि फिजिकल टेस्ट कई चरणों में आयोजित होगा.

ये भी पढ़ें- स्कूली बच्चों का बस्ता होगा गायब, UP सरकार ने लागू की नई शिक्षा नीति

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Police सेक्शन में उपलब्ध ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और दिए गए कोड को भरें.
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं.

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो पाए तो?

कई बार तकनीकी कारणों से कुछ अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड नहीं मिल पाता. ऐसी स्थिति में उम्मीदवार 12 और 13 दिसंबर 2025 को पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद के कार्यालय (बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास) से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर सीएसबीसी की वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago