देश

नेतागिरी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील.. क्या करती हैं लालू यादव की 9 संतान? जानें दामादों की प्रोफाइल

Rabri Devi Lalu Prasad Yadav Children: बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का परिवार हाल ही में बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा परिवार और राजनीति छोड़ने के ऐलान के बाद सुर्खियों में है. रोहिणी आचार्य के फैसले के बाद उनकी तीन बहनें (रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी) भी माता-पिता का घर छोड़कर चली गई हैं, जिससे प्रदेश की यह मशहूर फैमिली चर्चा का विषय बन गई है. लालू-राबड़ी की 9 संतानें (2 बेटे और 7 बेटियां) हैं, जिनमें से कई राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि दामाद उच्च शिक्षित पेशेवर हैं.

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की 4 संतानों के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं. क्योंकि वह राजनीति में सक्रिय हैं. हालांकि, लालू यादव के परिवार में राजनीति के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल, वकालत और विमानन जैसे विभिन्न प्रोफेशनल क्षेत्रों का मिश्रण है. आइये जानें इस परिवार के बारे में पूरी जानकारी

नेतागिरी में लालू-राबड़ी की 4 संतान

तेज प्रताप यादव: राजनेता हैं और वह पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं. निजी संबंध के मामले में फिलहाल वह तलाकशुदा हैं. एक वीडियो सामने आने के बाद उन्हें परिवार से अलग कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल बनाकर अपनी राजनीति शुरू की है.

तेजस्वी यादव: लालू यादव के दूसरे यानी छोटे बेटे राजनेता हैं. उन्हें बिहार में सियासत के बड़े चेहरे के रूप में जाना जाता है. उनकी शादी साल 2021 में राजश्री से हुई थी. दोनों को एक बेटी और एक बेटा है. बेटे का जन्म साल 2025 में ही हुआ है.

मीसा भारती: भाइयों और बहनों में मीसा भारती सबसे बड़ी है. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट लोकसभा सीट से वह सांसद है. RJD के प्रमुख चेहरों के रूप में उन्हें देखा जाता है. दाव किया जा रहा है कि अभी मची पारिवारिक कलह में सभी बहने उनके पास गई हैं.

रोहिणी आचार्य: मीसा भारती के बाद लालू-राबड़ी की दूसरी संतान रोहिणी आचार्य हैं. इन्हें लेकर ही इन दिनों देश में बवाल मचा है. रोहिणी भी एक राजनेता हैं. साल 2024 में उन्होंने सारण से चुनाव लड़ा था. उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई भी की है.

ये भी पढ़ें: बिहार में सियासी उठापटक: शपथ से पहले मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार; अधिकारियों से बोले-…समझ गए!

अब जानिए 7 बेटी दामाद की प्रोफाइल

बेटी पेशा/शिक्षा दामाद दामाद का पेशा/प्रोफाइल
मीसा भारती सांसद शैलेश कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, खुद की कंपनी चलाते हैं.
रोहिणी आचार्य डॉक्टर/राजनेता समरेश सिंह कंप्यूटर इंजीनियर, सिंगापुर में रहते हैं.
चंदा यादव वकालत की डिग्री विक्रम सिंह पायलट
रागिनी यादव बीटेक ड्रापआउट राहुल यादव समाजवादी पार्टी के नेता जितेन्द्र यादव के बेटे हैं और पार्टी के सक्रिय नेता हैं.
हेमा यादव इंजीनियर, बीआईटी मेसरा विनीत यादव दिल्ली के राजनीतिक परिवार के हैं और राजनीति में सक्रिय हैं.
धन्नु उर्फ अनुष्का राव इंटीरियर डिजाइनर चिरंजीव राव रेवाड़ी (हरियाणा) के MLA, हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं.
राज लक्ष्मी यादव डॉक्टर तेज प्रताप यादव मुलायम सिंह यादव के पोते हैं और समाजवादी पार्टी के राजनेता

ये भी पढ़ें: ‘बाबू वक्त नहीं लगेगा’; रोहणी के बाद तेजप्रताप की हुंकार, भाई तेजस्वी को दे डाली चेतावनी

परिवार में कई करियर वाले लोग

लालू यादव का परिवार उनकी 9 संतानें और उनके दामाद से पूरा होता है. यह केवल राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां उच्च शिक्षा और विविध करियर वाले लोग हैं. दोनों बेटे राजनीति कर रहे हैं. वहीं उनकी कुछ बेटियां और दामाद देश के भीतर और बाहर प्रोफेशनल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

34 seconds ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

17 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

17 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

25 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago