Bihar Police Exam 2026: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हजारों युवाओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा की घोषणा की है. परीक्षा के दिन ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने 8 विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों का मकसद अभ्यर्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करना है.
रेलवे के मुताबिक 24 जून को बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. समस्तीपुर, सुपौल, बेतिया, पूर्णिया कोर्ट, मधुबनी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे स्टेशनों से चलने वाली ये ट्रेनें उन छात्रों के लिए राहत लेकर आई हैं जो परीक्षा देने दूसरे शहरों की यात्रा करेंगे.
सुपौल से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन सहरसा, मानसी, बेगूसराय, बरौनी और हाजीपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
बेतिया से पटना के लिए भी दोपहर 2:15 बजे विशेष ट्रेन चलेगी. यह बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र में रुकते हुए पटना पहुंचेगी.
पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन 2:30 बजे खुलेगी. वहीं मधुबनी से भभुआ रोड और गया के लिए भी अलग-अलग विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
इसके अलावा समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर से भी पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिससे अलग-अलग जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा में सुविधा मिल सके.
रेलवे प्रशासन ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें ताकि किसी तरह की जल्दबाजी या परेशानी से बचा जा सके. हालांकि ये ट्रेनें मुख्य रूप से परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं, लेकिन सामान्य यात्री भी इनमें यात्रा कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में एंट्री का शानदार मौका, 31 जुलाई से पहले सीधे ईमेल से करें आवेदन
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और स्पेशल ब्रांच कॉन्स्टेबल के पदों के लिए राज्यभर में 200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं.
रेलवे की इस पहल से उन हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए रेल यात्रा पर निर्भर हैं. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों का संचालन परीक्षा के दिन भीड़ कम करने और उम्मीदवारों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…