RRB NTPC Graduate Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लंबे समय से उम्मीदवार इस नतीजे का इंतजार कर रहे थे. अब वे आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है.
ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
- रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा.
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “CEN No. 05/2024” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
- डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें.
कट ऑफ लिस्ट भी हुई जारी
रिजल्ट के साथ ही आरआरबी ने कट ऑफ लिस्ट भी प्रकाशित की है. इससे उम्मीदवारों को यह जानने में आसानी होगी कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं. जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कट ऑफ क्लियर कर ली है, वे अब अगले चरण में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: UP-TET 2025: तीन गुना बढ़ सकता है परीक्षा शुल्क, जनवरी 2026 में होगी परीक्षा
अगला चरण
सीबीटी-1 पास करने वाले उम्मीदवार अब सीबीटी-2 परीक्षा में बैठेंगे. यह परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग विषय से होंगे. परीक्षा की अवधि 90 मिनट तय की गई है.
कब जारी होंगे सीबीटी-2 के एडमिट कार्ड
आरआरबी की ओर से सीबीटी-2 के एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टेशन मास्टर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क और गुड्स गार्ड समेत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




