एजुकेशन

CBSE Re-evaluation: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! खुल गया री-इवैल्युएशन पोर्टल, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर असमंजस में चल रहे लाखों छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आ रही है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल को आधिकारिक तौर पर लाइव कर दिया है. जिन छात्रों को अपने रिजल्ट या नंबरों को लेकर कोई भी संदेह है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बताते चलें  सीबीएसई ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर इसकी (CBSE Re-evaluation Portal 2026 live) जानकारी देते हुए छात्रों से अपील की है कि वे अप्लाई करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी किए गए स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों वाले वीडियो को जरूर देख लें.

ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद के बीच बड़ा कदम(CBSE Re-evaluation Portal 2026 live)

सीबीएसई का यह पोर्टल ऐसे समय पर खुला है जब बोर्ड का नया डिजिटल चेकिंग सिस्टम यानी ‘ऑन स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) भारी विवादों में घिरा हुआ है. इस साल पहली बार बड़े पैमाने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपियां जांची गईं, जिसके बाद छात्रों ने सोशल मीडिया पर कम नंबर मिलने, स्कैन कॉपी में धुंधली तस्वीरें होने और सही उत्तरों का मूल्यांकन न होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. बोर्ड के पास इस बार पुनर्मूल्यांकन के लिए रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक आवेदन आए हैं, जिसने इस प्रक्रिया को बेहद संवेदनशील बना दिया है.

फीस में हुई ऐतिहासिक कटौती

बता दें कि छात्रों और अभिभावकों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भारी कटौती करके एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है. अब छात्रों को मार्क्स वेरिफिकेशन और स्कैन कॉपी के लिए सिर्फ 100-100 रुपये प्रति विषय देने होंगे, जबकि री-इवैल्युएशन की फीस को 100 रुपये से घटाकर मात्र 25 रुपये प्रति प्रश्न कर दिया गया है.

यही नहीं, बोर्ड ने यह ऐतिहासिक एलान भी किया है कि यदि री-इवैल्युएशन (CBSE Re-evaluation) के बाद किसी छात्र के नंबरों में बढ़ोतरी होती है, तो उससे ली गई पूरी फीस उसके खाते में वापस (Refund) कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘काटना है तो खुद को काटो…लेकिन’: सार्वजनिक कुर्बानी पर भड़के बाल मुकुंद आचार्य, वायरल हुआ वीडियो

जानिए कैसे करना है अप्लाई?

अगर आप भी अपने नंबरों को चैलेंज करना चाहते हैं, तो सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट से अपनी उत्तर पुस्तिका की डिजिटल स्कैन कॉपी डाउनलोड करें. छात्र और उनके पेरेंट्स कॉपी को ध्यान से जांचें कि कहीं कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं छूटा, अंकों के जोड़ में कोई गलती तो नहीं है या कोई पेज गायब तो नहीं है.

यदि किसी विशेष प्रश्न के मूल्यांकन में मानवीय या डिजिटल भूल नजर आती है, तो छात्र सीधे पोर्टल पर जाकर तय फीस के साथ उस विशेष प्रश्न के लिए री-इवैल्युएशन (CBSE Re-evaluation) का फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago