रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 के शुरुआती मैच से निलंबित कर दिया गया है. IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते समय उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया था. इसी वजह से उन पर 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया.
अंपायर पर आइस बैग फेंका
गुजरात की पारी के दौरान 10वें ओवर में डेविड ने अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंक दिया. इसे IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन के तहत दर्ज किया गया.
डिमेरिट पॉइंट्स पूरे हुए
इस घटना के बाद डेविड को दो डिमेरिट पॉइंट मिले. IPL 2026 सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट्स की संख्या पांच हो गई. नियमों के अनुसार, पांच पॉइंट्स पूरे होने पर खिलाड़ी को अगले सीजन का पहला मैच मिस करना पड़ता है. इससे पहले भी वह दो बार लेवल-1 उल्लंघन कर चुके थे.
अनुच्छेद 2.9 के तहत कार्रवाई
IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के मुताबिक, मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी की ओर खतरनाक तरीके से वस्तु फेंकना अपराध माना जाता है. इसी नियम के तहत डेविड को सजा दी गई है. अगर वह अगले सीजन में किसी दूसरी टीम से खेलते हैं, तो उस फ्रेंचाइजी के लिए भी उनका पहला मैच निलंबन के तहत जाएगा.
सीजन में प्रदर्शन
टिम डेविड ने IPL 2026 में 16 मैचों में 305 रन बनाए. उनका औसत 33.89 और स्ट्राइक रेट 188.27 रहा. उन्होंने एक अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 70 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही. पूरे सीजन में उन्होंने 22 चौके और 23 छक्के जड़े. IPL करियर में अब तक उन्होंने 66 मैचों में 1151 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें-संजीव गोयनका ने LSG के खिलाड़ी की नहीं बल्कि इस क्रिकेटर की दिल खोलकर की तारीफ, जानें कौन है वह
फाइनल में RCB की जीत
RCB ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीता. फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली ने 75 रन की नाबाद पारी खेली और आखिरी ओवर में छक्का लगाकर जीत दिलाई. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, टिम डेविड ने फाइनल में 17 गेंदों पर 24 रन बनाए और अरशद खान की गेंद पर आउट हुए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

