देश

अहमदाबाद प्लेन हादसा, आरोप- परिजन से वित्तीय जानकारी मांग रही एयरलाइन

12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई. विमान में 242 यात्री थे, जिनमें से सिर्फ एक की जान बच गई थी. प्लेन एक मेडिकल हॉस्टल के ऊपर गिर गया था जिससे वहां पर मौजूद और 29 लोगों की मौत हो गई थी.

अब इस हादसे को लेकर मुआवजे पर विवाद खड़ा हो गया है. ब्रिटेन की कानूनी फर्म Stewarts जो 40 से ज्यादा पीड़ित परिवारों का केस लड़ रही है उसने एयर इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फर्म के वकील पीटर नीनन का कहना है कि एयर इंडिया मुआवजा देने से पहले परिवारों से ऐसी वित्तीय जानकारी मांग रही है, जिससे उनका हक कम हो सकता है. उन्होंने इसे अनैतिक और अपमानजनक बताया है और कहा कि एयर इंडिया इस तरह करीब 1,050 करोड़ रुपये बचाना चाहती है.

एयर इंडिया ने आरोपों को खारिज किया

नीनन ने अपने क्लाइंट्स को सलाह दी है कि वे एयर इंडिया का फॉर्म न भरें और कानूनी रास्ता अपनाएं. वहीं, एयर इंडिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि फॉर्म भरना जरूरी नहीं है और इसका मकसद सिर्फ सही व्यक्ति तक भुगतान पहुंचाना है. यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी जांच की मांग तक पहुंच गया है.

प्लेन में कुल 230 लोग थे सवार

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. इस प्लेन में कुल 230 यात्री सवार थे. इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडा का नागरिक शामिल था. यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे. इसके अलावा प्लेन में 12 क्रू मेंबर भी थे, यानी कुल 242 लोग सवार थे. इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया, जो इस फ्लाइट से लंदन जा रहे थे. यह हादसा देश और विदेश दोनों के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago