एजुकेशन

डिजिटल युग में बढ़ रही हैं नई स्किल्स की मांग, ऑनलाइन मुफ्त कोर्स से बनाएं करियर

बदलते डिजिटल दौर में नौकरी की दुनिया भी तेजी से बदल रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अब सिर्फ़ कॉलेज की डिग्री ही अच्छी नौकरी पाने के लिए पर्याप्त नहीं रही. डिजिटल मार्केट, डेटा एनालिटिक्स, ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग, कोडिंग और वीडियो एडिटिंग जैसी क्षेत्रों में कुशल उम्मीदवारों की भारी कमी है. ऐसे में युवा इन स्किल्स को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स के जरिए मुफ्त या प्रोफेशनल तरीके से सीखकर अपने करियर को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं.

डिजिटल मार्केटिंग और एसईओ

डिजिटल मार्केटिंग में सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट रणनीति और एसईओ की मांग लगातार बढ़ रही है. कंपनियां डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर अपने ब्रांड को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की तलाश कर रही हैं. इसके लिए युवा Google Digital Garage, HubSpot Academy और अन्य मुफ्त ऑनलाइन कोर्सेज़ का सहारा लेकर डिजिटल मार्केटिंग में विशेषज्ञ बन सकते हैं.

कॉपीराइटिंग और कंटेंट राइटिंग

आज ऑनलाइन बिज़नेस में कॉपीराइटिंग का महत्व बढ़ गया है. वेबसाइट, सोशल मीडिया, ईमेल मार्केटिंग और विज्ञापन सामग्री के लिए कुशल कॉपीराइटर्स की आवश्यकता है. यूट्यूब पर मुफ्त कोर्सेज़ और HubSpot जैसे ब्लॉग्स के माध्यम से शुरुआती लोग भी इस क्षेत्र में कदम रख सकते हैं.

डेटा एनालिसिस

डेटा एनालिस्ट बनने के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. कोर्सेरा पर Google के मुफ्त डेटा एनालिटिक्स कोर्स से शुरुआत करके आप एमएस एक्सेल, SQL और Tableau जैसे टूल्स पर प्रैक्टिस कर सकते हैं. इससे उन्हें नौकरियों में अच्छा वेतन भी मिल सकता है.

ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग

ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग अब हर उद्योग के लिए जरूरी स्किल बन चुकी है. Canva Design School और YouTube चैनल ‘The Futur’ से मुफ्त में डिज़ाइन टूल्स सीख सकते हैं. इसके अलावा वीडियो एडिटिंग सोशल मीडिया पर तेजी से डिमांड में है, जिससे क्रिएटिव युवा आसानी से करियर बना सकते हैं.

कोडिंग और यूआई

एप डेवलपमेंट, AI और वेब डेवलपमेंट में कोडिंग की मांग लगातार बढ़ रही है. Free Code Camp और Harvard CS50 जैसे ऑनलाइन कोर्सेज़ मुफ्त प्रशिक्षण देते हैं. वहीं, यूआई/यूएक्स डिज़ाइन के लिए Google UX Design Certificate और UX Collective ब्लॉग मुफ़्त मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल स्किल्स सीखना अब युवाओं के लिए करियर बनाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका बन गया है. मुफ्त ऑनलाइन कोर्सेज़ की मदद से आप ना सिर्फ़ अपने स्किल्स बढ़ा सकते हैं बल्कि हाई पेड जॉब्स में भी सफलता पा सकते हैं.

ये भी पढ़े: ये आपके लिए अलर्ट है..! संभल में बचे नाम मात्र के हिंदू, कमेटी ने CM योगी को सौंपी रिपोर्ट

Also Follow Bharat Express on X

Shreyansh Choubey

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

47 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago