ICAI CA Result 2025: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के सीए स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहद अहम है. महीनों की मेहनत और तैयारी के बाद आज उनके रिजल्ट आने वाले हैं. ICAI ने ऐलान किया है कि सितंबर 2025 सेशन के लिए आयोजित CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे आज, 3 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे.
ICAI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, CA फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे दोपहर करीब 2 बजे जारी होंगे. वहीं, CA फाउंडेशन के रिजल्ट शाम लगभग 5 बजे घोषित किए जाएंगे.
उम्मीदवार अपने नतीजे ICAI की आधिकारिक वेबसाइटों-
icai.nic.in और icaiexam.icai.org पर देख सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और पंजीकरण संख्या (Registration Number) की जरूरत होगी. जैसे ही वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं. इसे सेव करने के साथ ही प्रिंट निकाल लेना भी जरूरी है ताकि भविष्य में किसी काम आ सके.
CA स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, कुल अंक, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस जैसी सभी जरूरी जानकारियां होंगी.
सितंबर 2025 में सीए की परीक्षाएं तीन स्तरों पर हुई थीं-
CA फाइनल: 3, 6, 8 सितंबर (ग्रुप 1) और 10, 12, 14 सितंबर (ग्रुप 2)
CA इंटरमीडिएट: 4, 7, 9 सितंबर (ग्रुप 1) और 11, 13, 15 सितंबर (ग्रुप 2)
CA फाउंडेशन: 16, 18, 20 और 22 सितंबर
रिजल्ट जारी होने के बाद ICAI की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट, पास पर्सेंटेज और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही, जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए मार्क्स वेरिफिकेशन और रीवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी.
ICAI ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपने लॉगिन डिटेल तैयार रखें, ताकि आखिरी समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. जो उम्मीदवार इस बार पास नहीं हो पाते हैं, वे अगले सत्र की परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…