Sainik School Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल में दाखिला दिलाने की सोच रहे हैं और अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने All India Sainik School Entrance Examination (AISSEE 2026)के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2025 तय की गई थी, लेकिन अब उम्मीदवार 9 नवंबर 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
अब 10 नवंबर तक फीस जमा करने का मौका
एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है. अब उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. वहीं, अगर किसी को आवेदन फॉर्म में सुधार करना है, तो इसके लिए 12 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक correction windowखोली जाएगी.
कब होगी परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सैनिक स्कूल एडमिशन परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 (रविवार) को करने जा रही है. परीक्षा ऑफलाइन मोडमें होगी और इसमें multiple choice questions (MCQs)पूछे जाएंगे.
कक्षा 6वीं के लिए परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी. वहीं कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा 3 घंटे की रखी गई है.
आवेदन शुल्क कितना है?
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा:
सामान्य, ओबीसी और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹850 है.
एससी और एसटी उम्मीदवारों को ₹700 का भुगतान करना होगा.
ये भी पढ़ें- AIBE 2025 Registration Last Date Today: अब नहीं मिलेगा दूसरा मौका, जानिए कब होगी परीक्षा और कैसे करें आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन?
सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं कक्षा 9वीं में दाखिला लेने वालों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 31 मार्च 2026 तक की जाएगी.
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
जो माता-पिता अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में दाखिला दिलाना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘Sainik School Society’ लिंक पर क्लिक करें.
3. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
5. सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और फॉर्म सबमिट करें.
6. अंत में भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



