एजुकेशन

ICSI CS December Exam 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अप्लाई करने से पहले यहां पढ़ लें जरूरी डिटेल्स

ICSI CS December Exam 2025: कंपनी सचिव (CS) बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है. द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल smash.icsi.edu पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

  • बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख: 25 सितंबर 2025
  • लेट फीस के साथ आवेदन: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक
  • परीक्षा की तारीखें: 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम

ऑनलाइन प्री-एग्जाम टेस्ट पास करना अनिवार्य है. जिन छात्रों ने 1 जून 2019 से 31 जनवरी 2025 के बीच रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें ODOP (One Day Orientation Programme) पूरा करना होगा. वहीं 1 फरवरी 2025 के बाद रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए TDOP (Three Days Orientation Programme) जरूरी है.

प्रोफेशनल प्रोग्राम

केवल ऑनलाइन प्री-एग्जाम टेस्ट पास करना जरूरी है.

ICSI CS December Exam 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध ‘ICSI CS December Exam 2025 Registration’ लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
  • निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट ले लें.

परीक्षा शुल्क (Exam Fee)

  • एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम: ₹1500 प्रति ग्रुप
  • प्रोफेशनल प्रोग्राम: ₹1800 प्रति ग्रुप
  • लेट फीस एवं बदलाव शुल्क (जैसे परीक्षा केंद्र, ग्रुप, माध्यम या वैकल्पिक विषय बदलना, अतिरिक्त ग्रुप जोड़ना): ₹250

सारी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है, ताकि लेट फीस का भुगतान न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Group D Exam Date 2025: 52 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए RSSB ग्रुप-डी एग्जाम शेड्यूल जारी , यहां देखें पूरी डिटेल

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago