एजुकेशन

इंजीनियरिंग शिक्षा: JIIT Noida में भविष्य की तकनीक पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, AI और रिसर्च पर रहा फोकस

मोहित शुक्ला


JIIT Noida Workshop: दिल्ली से सटे नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (JIIT) में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘Engineering Education in the Next Techade’ का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में AICTE के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम, IITs और प्रमुख तकनीकी संस्थानों के निदेशक, कुलपति और शिक्षाविदों ने भाग लिया.

उद्घाटन समारोह में दिखा तकनीकी शिक्षा का समर्पण

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, प्रतिमा अनावरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. JIIT के चांसलर मनोज गौड़ ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि “मेरे पिता और जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश जी ने यमुना एक्सप्रेसवे को नोएडा की भाग्यरेखा बताया था, और आज यह शिक्षा व तकनीक का केंद्र बन चुका है.”

थीम में समग्र शिक्षा, AI और डिजिटल लर्निंग पर फोकस

कार्यशाला में मुख्य रूप से समग्र शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑनलाइन लर्निंग और डिजिटल एजुकेशन जैसे विषयों को शामिल किया गया. प्रो. टीजी सीताराम ने कहा कि AI तकनीकी शिक्षा में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है, लेकिन इसके साथ चुनौतियाँ भी हैं.

तस्वीर: कार्यशाला में AICTE प्रो. टीजी सीताराम, IITs और प्रमुख तकनीकी संस्थानों के निदेशक, कुलपति और शिक्षाविद उपस्थित रहे.

तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों की भागीदारी

तीन तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग एजुकेशन के भविष्य पर गहन चर्चा की. पहले सत्र में IIT रुड़की के निदेशक प्रो. के के पंत, IIT दिल्ली के रंजन बोस और DTU के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने AI टूल्स, सिस्टम और शिक्षा में इसके उपयोग पर अपने विचार साझा किए.

महिला सशक्तिकरण-अनुसंधान पर बात

दूसरे सत्र में IIT रोपड़ के निदेशक राजीव अहूजा ने “भविष्य की इंजीनियरिंग शिक्षा में रिसर्च की भूमिका” विषय पर बात की. वहीं, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. रंजना झा ने महिलाओं के लिए इंजीनियरिंग में एंपावरमेंट और इंटेलिजेंस की नई दिशा पर प्रकाश डाला.

एजुकेशन 4.0 और डिजिटल इनोवेशन

तीसरे सत्र में IGNOU की वाइस चांसलर प्रो. उमा कांजिलाल ने ‘एजुकेशन 4.0’ और ऑनलाइन इंजीनियरिंग की चुनौतियों व अवसरों पर बात की. IIT मद्रास के प्रो. विग्नेश विजयन ने NPTEL और BS प्रोग्राम की जानकारी दी. उन्होंने डिजिटल लर्निंग सामग्री और हाईयर एजुकेशन में इनोवेशन की भूमिका को रेखांकित किया.

JIIT की पहचान बनी नई सोच और नवाचार

इंजीनियरिंग शिक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के अंत में संस्थान की ओर से बताया गया कि JIIT समय-समय पर ऐसे प्रोग्राम्स का आयोजन करता रहा है, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक और विचारों से रूबरू कराकर उन्हें बेहतर मंच प्रदान किया जा सके. आज JIIT न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक पहचान बना चुका है.


⊂ कार्यशाला की तस्वीरें ⊃


तस्वीर: AICTE के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम, प्रो. गावा, प्रो. उमा कांजीलाल, प्रो. विग्नेश मुथुविजयन, प्रो. रंजना झा, प्रो. सक्सेना, प्रो. केके पंत और प्रो. जी. सुंदर.
तस्वीर: गेस्ट को सम्मानित करते हुए JIIT के पदाधिकारी.

फोटो: इंजीनियरिंग शिक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में उपस्थित छात्र और अन्य लोग

यह भी पढ़िए: ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत यूं जुटी शख्सियतें


रिपोर्ट: मोहित शुक्ला, फोटोज: मनंजय कुमार, कैमरा: सरत बारीक, न्यूज एडिटिंग/पब्लिशिंग: विजय राम

 

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

6 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

24 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

36 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

43 minutes ago