Punjab News: मोहाली में आयोजित RSFI इंटर डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप में महाराष्ट्र स्थित INDRS के स्केटर्स ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. इस प्रतियोगिता में देशभर से आए स्केटर्स ने भाग लिया, लेकिन INDRS टीम के U/12 आयु वर्ग के स्केटर्स ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सर्वाधिक पदक जीते. टीम INDRS के स्केटर्स ने कुल 8 मेडल्स जीते, जिसमें 1 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ अथर्व अग्रवाल सबसे आगे रहे.
इसके अलावा, आरवी शाह ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक, हृत्वी पाटिल ने 1 कांस्य पदक और वेलूरी सैंड्रा ने 2 रजत पदक जीते. टीम INDRS के सबसे छोटे स्केटर जिआन जैन ने U/8 आयु वर्ग में लगभग 50 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई और चौथा स्थान प्राप्त किया.
इस बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम INDRS के फाउंडर और कोच राज सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके अभिभावकों को भी सराहा. उन्होंने कहा कि सभी स्केटर्स को SGFI नैशनल प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, जो 30 अप्रैल से 5 मई तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी. उनका उद्देश्य एक बार फिर से टीम INDRS का नाम देशभर में रोशन करना है.
ये भी पढ़ें: IPL 2025 PBKS Vs KKR: पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…