एजुकेशन

दिसंबर 2025 में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: CBSE, UCIL, HAL और BPSC में भर्ती की तैयारियां

Job Alert: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए साल का ये आखइरी महीना काफी खास होने वाला है. क्योंकि इस आखिरी महिने में कई विभागों ने विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये एक सुनहरा मौका सबित हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

कई सरकारी विभागों में भर्ती शुरू

दरअसल, दिसंबर के इस महिनें में अलग-अलग विभागों ने भर्ती के लिए नोटिस जारी की है. कुछ ने तो एग्जाम भी प्रस्तावित किया है. ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी चाहता है, वो इन विभागों में आवेदन कर सकता है.

इसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शामिल है.

UCIL

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें माइनिंग मेट-C के 95, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-B के 9 और बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-A के 3 पद शामिल हैं. उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. पदों के लिए आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए भी अवसर प्रदान किए गए हैं.

BPSC स्पेशल टीचर

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी और इसमें उम्मीदवारों की योग्यता और चयन प्रक्रिया को ध्यान में रखा जाएगा.

CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में भी 124 पदों पर भर्ती का अवसर है. CBSE ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें असिस्टेंट सेक्रेटरी सहित अन्य पद शामिल हैं. उम्मीदवार DRQ2026 (Direct Recruitment Quota Examination 2026) के तहत आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2025 रखी गई है.

HAL में भी मौका

इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कोर्स वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. HAL अप्रेंटिस प्रोग्राम में चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. इसकी आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: UP SI Exam Date 2025: मार्च 2026 में होगी दरोगा भर्ती की परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया एग्जाम डेट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

42 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

47 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

57 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago