Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Teachers Day 2025: राजधानी दिल्ली में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स का आयोजन, शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2025 को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स–2025 का आयोजन किया गया. इस आयोजन में शिक्षा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया.

Teachers Day

National Teachers’ Day 2025: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स– 2025 का आयोजन किया गया. यह अवॉर्ड समारोह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिफॉर्म्स एंड हाइयर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट और IARDO की तरफ से संयुक्त तौर पर आयोजित किया.

इस आयोजन में देश के कई हिस्सों से टीचर्स पहुंचे. इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और रेलवे की PSC कमेटी के पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, साथ ही परविंदर कुमार और सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहे.

आयोजन में सांस्कृतिक-आध्यात्मिक रंग

आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ ही पुष्प अर्पित करके की गई. इस दौरान मुख्य अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, बुके, और गणेश जी की प्रतिमा देकर किया गया. कार्यक्रम के दौरान साद्यंत कौशल की तरफ से प्रस्तुत श्री कृष्ण भजन और सरस्वती वंदना ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा और कला जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचर्स को उनके योगदान के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान साद्यंत कौशल और ऊर्जा को भी सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर शिक्षक काफी खुश नजर आए, इस दौरान उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी और गुरुओं के योगदान पर अपने विचार रखे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital