एजुकेशन

नीट री-एग्जाम 2026: कैबिनेट सेक्रेटरी ने एनटीए और राज्यों के अफसरों संग की बड़ी बैठक, बोले- गड़बड़ी की तो सीधे जाएंगे जेल

NEET पेपर लीक विवाद के बीच आगामी 21 जून को होने जा रही री-एग्जामिनेशन को लेकर केंद्र सरकार फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है. इस परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी सिलसिले में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की और तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की.

बाधा डालने वालों पर कानून की पूरी सख्ती

बैठक के दौरान कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने साफ और कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि इस बार परीक्षा की विश्वसनीयता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘केंद्र, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं. अगर किसी ने भी इस परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी, छेड़छाड़ या बाधा डालने की कोशिश की, तो उस पर कानून की सबसे सख्त धाराएं लगाई जाएंगी.’

सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि देश के लाखों छात्रों को एक ऐसा माहौल मिले जहां वे बिना किसी डर या मानसिक तनाव के अपनी परीक्षा दे सकें.

राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठकों का दौर

कैबिनेट सेक्रेटरी इस परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं. इससे पहले 1 जून को उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के सचिवों के साथ चर्चा की थी, जिसके बाद 4 जून को सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरीज (मुख्य सचिवों) के साथ भी एक बड़ी समीक्षा बैठक की गई. इन बैठकों का एकमात्र मकसद सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करना और अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच तालमेल को मजबूत करना है ताकि परीक्षा की पवित्रता बची रहे.

आपको बता दें कि इससे पहले खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी एनटीए मुख्यालय जाकर दोबारा परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया था. दूसरी तरफ, नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई (CBI) के हाथों में है, जो देश भर में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है, जबकि सड़क पर छात्र संगठनों का विरोध-प्रदर्शन भी लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें: मौसम का बड़ा पलटफेर: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं, बिहार में आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 minute ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago