एजुकेशन

उत्तर भारत में भारी कोहरे के बीच विंटर वेकेशन का हुआ ऐलान, जानें कब तक रहेंगी बच्चों के स्कूलों की छुट्टी

School Winter Holidays 2026: उत्तर भारत में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. कड़ाके की ठंड और सुबह-शाम छाने वाले घने कोहरे ने आम जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. क्या दिल्ली, क्या यूपी और क्या बिहार- हर तरफ लोग ठिठुरने को मजबूर हैं. कोहरे की सफेद चादर इतनी घनी है कि सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, वहीं गिरते तापमान ने बच्चों और बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो फिलहाल राहत के आसार कम ही हैं और आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ सकता है.

बढ़ती ठंड और घने कोहरे के बीच बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

दिल्ली-NCR में विंटर वेकेशन का आगाज

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 1 जनवरी से विंटर वेकेशन शुरू हो चुकी है. दिल्ली सरकार ने फिलहाल एक हफ्ते के लिए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. वहीं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में भी प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. यहाँ न केवल ठंड और कोहरा, बल्कि बढ़ता प्रदूषण भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. इसी वजह से प्रशासन ने नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को चार दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है, जो 1 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा.

यूपी और पंजाब में ‘शीतकालीन अवकाश’ की घोषणा

उत्तर प्रदेश की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. राहत की बात यह है कि यह आदेश सिर्फ सरकारी स्कूलों के लिए नहीं, बल्कि CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड के सभी निजी स्कूलों पर भी लागू होगा.

उधर पंजाब में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हैं. वहां कड़ाके की धूप न निकलने और लगातार गिरते पारे के कारण पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक लंबी छुट्टियों की घोषणा कर दी है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों और स्कूल स्टाफ को बीमारी से बचाने के लिए उठाया गया है.

ये भी पढ़ें- जामिया में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 25 जनवरी तक करें अप्लाई

बिहार में पढ़ाई और ठंड के बीच सामंजस्य

पटना (बिहार) में भी जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. यहाँ कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 2 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. हालांकि, बड़ी कक्षाओं यानी 8वीं से ऊपर के छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित न हो, इसके लिए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है. अब बड़ी क्लास के बच्चे सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही स्कूल जा सकेंगे, ताकि उन्हें सुबह की भीषण ठंड और कोहरे का सामना न करना पड़े.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

3 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

10 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

13 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

36 minutes ago