Urdu Conclave 2026

जामिया में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 25 जनवरी तक करें अप्लाई

APJ Abdul Kalam scholarship: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. UG और PG रेगुलर कोर्स के निम्न आय वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

APJ Abdul Kalam scholarship: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरशिप के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) ऑफिस ने एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2026 तय की गई है.

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

यह स्कॉलरशिप जामिया के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) रेगुलर कोर्स में पढ़ रहे निम्न आय वर्ग (EWS) के छात्रों के लिए है. सेल्फ फाइनेंस कोर्स में पढ़ने वाले छात्र इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते. खास बात यह है कि इसमें गर्ल्स स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी और 50 फीसदी स्कॉलरशिप उन्हें दी जाएगी. चयनित छात्रों को सालाना 10 हजार रुपये की राशि मिलेगी, जो एक साल के लिए मान्य होगी.

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

स्कॉलरशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनकी क्लास अटेंडेंस कम से कम 75 फीसदी हो. साथ ही पारिवारिक आय सालाना 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि एक छात्र को केवल एक ही स्कॉलरशिप दी जाएगी. हालांकि, चयनित छात्र अन्य स्रोतों से मिलने वाले स्टाइपेंड के लिए पात्र रहेंगे, लेकिन स्टाइपेंड मिलने पर उन्हें तुरंत DSW ऑफिस को सूचित करना होगा.

आवेदन कैसे करें?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा. आवेदन फॉर्म जामिया की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. फॉर्म के साथ फीस स्लीप, आईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न कर The Scholarship Section, Office of Dean Student Welfare, JMI के पते पर 25 जनवरी 2026 तक जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में भारत टैक्सी की शुरुआत, निजी कैब कंपनियों को सीधी चुनौती

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्कॉलरशिप निम्न आय वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी राहत है. खासकर गर्ल्स स्टूडेंट्स को प्राथमिकता देकर उन्हें शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read