BPSC Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को करेगा. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उनके लिए एडमिट कार्ड अब जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
एग्जाम सेंटर की जानकारी
बीपीएससी ने बताया है कि परीक्षा केंद्र का नाम और कोड 11 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो कॉपी और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? (BPSC Admit Card 2025)
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा.
- अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
ये भी पढ़ें: BPSC 71st Admit Card 2025: BPSC 71वीं CCE प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में होगी। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) मिलेंगे. प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके बाद तय कटऑफ पार करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
कुल कितने पदों पर भर्ती? (BPSC Admit Card 2025)
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1298 पदों पर नियुक्ति होगी. शुरुआत में 1250 पदों पर भर्ती होनी थी. बाद में इसमें 14 और फिर 34 पद जोड़े गए. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




