RSSB Eaxm Schedule 2025: चतुर्थ श्रेणी में कर्मचारी की सीधी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, RSSB की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल (Rajasthan Group D Exam Schedule 2025) जारी कर दिया गया है. विभाग की ओर से परीक्षा तिथि की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन शेयर कर दी गई है.
आरएसएसबी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 19, 20 एवं 21 सितंबर 2025 को करवाया जायेगा. राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा. मॉर्निंग शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी वहीं इवनिंग शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगी.
अगर फॉर्म भरते समय आपने पुरानी फोटो का उपयोग किया था और उसे 3 वर्ष हो गए हैं तो उसे नई फोटो के साथ अपडेट करवा लें ताकि परीक्षा आयोजन के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र से हो सके तथा आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो. आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था एग्जाम में शामिल होने के लिए उनके एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे. अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने पर ऑनलाइन माध्यम से आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…