Weather Update: हिमाचल प्रदेश हो या केरल हर तरफ बारिश का दौर जारी है. वहीं मानसून के अंतिन दिन चल रहे हैं और ऐसे में कई राज्यों पर बारिश का कहर टूट रहा है. वहीं सोमवार को दिल्ली-NCR समेत ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर जारी रहा. दिल्ली के कई इलाको में हल्की बारिश देखने को मिली तो और पूरे दिन ही ठेड़ी हवा चलती रही, जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों में रह रहे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.
मौसम विभाग ने आज (26 अगस्त) के लिए भी राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और ठंड़ी हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिे भी तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है.
मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD का कहना है कि 26 से 30 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. वहीं इस बीच दिल्ली वालों को गर्मी और उमस से लगातार राहत मिलती रहेगी.
आज के मौसम की बात की जाए तो आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसी बीच आज राजधानी का तपामना 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है.
ये भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों ही राज्यों में काफी दिनों से तूफानी हवाओं और तेज बारिश का दौर जारी है. यूपी में आज तेज बारिश का सामना करना पड़ेगा. जिसके साथ तूफानी हवाएं चलने की संभावना भी है. इसके अलावा कई इलाकों में मुसलाधार बारिश के साथ बिजली और वज्रपात होने का अलर्ट भी जारी किया गया है.
वहीं बिहार में भी तेज बारिश के आसार दिखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से आज फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को वज्रपात और बिजली गिरने की घटनाओं के चलते सावधान रहने की अपील की गई है.
पिछले कई दिनों से पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से लगातार बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबरे सामने आ रही हैं. वहीं अब इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी कर दिया है. IMD ने हिमाचल के कांगड़ा, चंबा और मंड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकी बाकी इलाकों में ऑरेंद अलर्ट जारी किया गया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…