एजुकेशन

महंगी कोचिंग को कहें अलविदा; इन 5 वेबसाइट्स की मदद से घर बैठे मुफ्त में करें सरकारी नौकरी की तैयारी

Govt Exam Preparation Tips: आज के दौर में सरकारी नौकरी पाना किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है. गलाकाट कॉम्पिटिशन के इस दौर में छात्र अक्सर एक बड़ी दुविधा में फंस जाते हैं वह है कोचिंग की भारी-भरकम फीस और महंगी किताबों का खर्च. कई बार तो होनहार छात्र सिर्फ पैसों की कमी की वजह से अपने सपनों को बीच में ही छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट की दुनिया में कुछ ऐसे छिपे हुए खजाने हैं, जो आपको बिना एक पैसा खर्च किए अफसर बनाने की काबिलियत रखते हैं?

जी हां, अगर आपके अंदर जज्बा है, तो आपको हजारों रुपये लुटाने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको उन 5 बेहतरीन वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

1. ExamVeda

किसी भी परीक्षा को निकालने का सबसे सीधा मंत्र है प्रैक्टिस. ExamVeda एक ऐसी वेबसाइट है जहां आपको लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा के लिए हजारों की तादाद में MCQs (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस) मिल जाएंगे. चाहे आप एप्टीट्यूड की तैयारी कर रहे हों या जनरल नॉलेज की, यहां के सवाल सीधे आपके दिमाग की एक्सरसाइज करा देते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां के सवाल अक्सर परीक्षाओं के लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित होते हैं.

2. Magnet Brains

अगर आपको कॉन्सेप्ट समझने में दिक्कत आती है और आप फ्री वीडियो लेक्चर्स की तलाश में हैं, तो Magnet Brains आपके लिए बेस्ट है. यहां न केवल हाई-क्वालिटी वीडियो मिलते हैं, बल्कि उनके साथ बेहतरीन स्टडी मटेरियल और नोट्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं. इनकी भाषा इतनी सरल होती है कि एक औसत छात्र भी जटिल से जटिल टॉपिक को चुटकियों में समझ सकता है.

3. Saral Study

अक्सर देखा गया है कि UPSC हो या SSC, एग्जामिनर का झुकाव NCERT की किताबों की तरफ ज्यादा होता है. Saral Study इसी कमी को पूरा करती है. अगर आप 11वीं या 12वीं में हैं या फिर सरकारी नौकरी के लिए अपना बेसिक मजबूत करना चाहते हैं, तो यहां NCERT की किताबों और नोट्स का पूरा भंडार है. यह वेबसाइट उन लोगों के लिए रामबाण है जो फाउंडेशन कोर्स के लिए पैसे नहीं खर्च कर सकते.

ये भी पढ़ें-  अब तीसरी क्लास से ही बच्चे सीखेंगे AI, अगले 3 साल में हर हाई स्कूल तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

4. Taiyari 24 Hour

भारत में एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जो हिंदी मीडियम से तैयारी करता है, लेकिन अक्सर अच्छे प्रैक्टिस सेट उन्हें इंग्लिश में मिलते हैं. Taiyari 24 Hour इसी समस्या का समाधान है. खासकर SSC और Railway की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यहां हिंदी में बेहतरीन प्रैक्टिस सेट और सवाल मिलते हैं. यहाँ भाषा की कोई बाधा नहीं है, बस आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना है.

5. IndiaBix.com

करंट अफेयर्स और एप्टीट्यूड के लिए IndiaBix.com दुनिया भर में मशहूर है. यहां हर सवाल के साथ उसका ‘Detailed Explanation’ यानी विस्तार से जवाब दिया गया होता है. इससे फायदा यह होता है कि आप सिर्फ उत्तर रटते नहीं हैं, बल्कि उसके पीछे का लॉजिक भी समझ जाते हैं. इंटरव्यू की तैयारी के लिए भी यहाँ काफी अच्छा कंटेंट मिल जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago