AI IMAGE
UP Board Exam 2027 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. साल 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी. पूरा एग्जाम शेड्यूल कुल 15 कार्य दिवसों में समेटा गया है. परीक्षाएं हमेशा की तरह दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.
परीक्षा के पहले ही दिन यानी 5 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों के लिए हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का पर्चा होगा, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा देंगे. इसके बाद 8 फरवरी को 10वीं का सामाजिक विज्ञान और 12वीं का अंग्रेजी का पेपर आयोजित होगा. 10 फरवरी को हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट का इतिहास का पेपर तय किया गया है. 12 फरवरी को 10वीं का गृह विज्ञान और 12वीं का गणित व जीव विज्ञान का महत्वपूर्ण पेपर होगा.
इसके बाद 13 फरवरी को 10वीं की गणित, 15 फरवरी को संस्कृत, 17 फरवरी को विज्ञान (12वीं के लिए भौतिक विज्ञान) और 18 फरवरी को कंप्यूटर की परीक्षा होगी. अंत में 22 फरवरी को चित्रकला, 23 फरवरी को संगीत गायन और 24 फरवरी को कृषि (10वीं) और कंप्यूटर (12वीं) के पेपर के साथ परीक्षाओं का समापन होगा.
इस बार राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की संभावनाओं को देखते हुए परीक्षाओं का आयोजन समय से थोड़ा पहले कराया जा रहा है. आंकड़ों की मानें तो इस साल बोर्ड परीक्षा में करीब 51 लाख 98 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. इनमें हाईस्कूल (10वीं) के लगभग 27 लाख 74 हजार और इंटरमीडिएट (12वीं) के करीब 24 लाख 24 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं. बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी हैं.
यह भी पढ़ें: दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…