एजुकेशन

यूपी बोर्ड के 34 हजार छात्रों पर फेल होने का खतरा, स्कूलों की लापरवाही से फंसा रिजल्ट; जानें क्या है मामला

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी और थोड़ी डराने वाली खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साफ कर दिया है कि करीब 34 हजार से ज्यादा इंटरमीडिएट के छात्रों पर फेल होने की तलवार लटक रही है. मामला पढ़ाई या लिखित परीक्षा का नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल एग्जाम के नंबरों का है. असल में, सूबे के कई स्कूलों की लापरवाही की वजह से अभी तक हजारों छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं.

लापरवाही स्कूलों की, सजा भुगतेंगे छात्र?

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, प्रदेश के 652 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने भारी लापरवाही बरती है. इन स्कूलों ने प्रैक्टिकल परीक्षाएं तो करा लीं, लेकिन उनके नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर फीड नहीं किए. बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर ये नंबर समय पर नहीं पहुंचे, तो 34,637 छात्रों को सीधे ‘फेल’ घोषित कर दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी गड़बड़ी के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य, परीक्षक और जिले के विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जिम्मेदार होंगे.

बोर्ड ने दिया ‘डेडलाइन’ का आखिरी मौका

छात्रों का भविष्य दांव पर लगा देख यूपी बोर्ड ने एक आखिरी मौका देने का फैसला किया है. जिन इंटरनल एग्जामिनर्स ने अभी तक नंबर अपलोड नहीं किए हैं, उनके लिए 6 और 7 अप्रैल 2026 को बोर्ड की वेबसाइट (upmsp.edu.in) फिर से खोली जा रही है. यह उन स्कूलों के लिए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति है, क्योंकि इसके बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें- NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, अब खुद की डिग्री और रिसर्च को मिलेगी नई उड़ान

कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?

सिर्फ इन 34 हजार छात्रों को ही नहीं, बल्कि यूपी बोर्ड के करीब 52 लाख छात्र-छात्राओं को अपने नतीजों का इंतजार है. कॉपियों को चेक करने यानी मूल्यांकन का काम 18 मार्च से शुरू हुआ था, जिसे अब 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है. बोर्ड की तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है.

आमतौर पर कॉपियां चेक होने के 15 से 20 दिन के भीतर नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और सटीक तारीख के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

42 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago