UP Board Time Table 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी.
छात्र और छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, आप इस पेज पर दी गई तालिका से 10वीं और 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा की तारीख और समय भी देख सकते हैं.
हाई स्कूल का पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकि अंतिम पेपर कृषि विषय का रखा गया है. इंटरमीडिएट में पहला पेपर सामान्य हिंदी और हिंदी का होगा, वहीं आखिरी पेपर 12 मार्च को कंप्यूटर का आयोजित होगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से तैयारी करके सभी विषयों की पढ़ाई पूरी करें और परीक्षा की तारीख नोट कर लें.
UPMSP ने बताया कि परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक. यह व्यवस्था सभी छात्रों के लिए समान रूप से लागू होगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी समय की समस्या का सामना न करे.
ये भी पढ़ें- UGC NET 2025: NTA ने आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण एडवाइजरी की जारी, न करें देरी
इस साल कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. हाईस्कूल में 27,50,945 छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें 14,38,683 छात्र और 13,12,263 छात्राएं शामिल हैं. वहीं इंटरमीडिएट में कुल 24,79,352 छात्र हैं, जिनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं हैं. यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में हर साल भारी संख्या में छात्र हिस्सा लेते हैं.
बोर्ड ने यह भी बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2026 में स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी. छात्रों को एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले उनके स्कूलों के माध्यम से मिल जाएंगे. ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए विद्यार्थी अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क कर उन्हें प्राप्त कर सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…