PM Modi Attacks RJD jungle Raj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर राजद पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राजद पर जंगलराज लाकर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. पीएम मोदी ने कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक 15 साल में जंगलराज वालों ने बिहार को तबाह कर दिया. सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा गया.
पीएम मोदी ने बिहार के लोगों से वोट का इस्तेमाल कर राजद को करारा जवाब देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आपके दादा-दादी और नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की भूमि बनाया था. लेकिन, फिर 90 का दशक आया और बिहार पर राजद के ‘जंगलराज’ ने हमला कर दिया. जंगलराज मतलब- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन. ये जंगलराज की पहचान बन गए और ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया. आपके माता-पिता के सपने कुचल दिए गए.
उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौरान बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड ‘जीरो’ है. 1990 से लेकर 2005 तक 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया.
इस दौरान पीएम मोदी ने राजद पर 15 सालों में एक भी विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया. उन्होंने राजद का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा,
15 साल के जंगलराज में बिहार में ‘जीरो’ एक्सप्रेसवे बने, ‘जीरो’ मेडिकल कॉलेज बनाए गए और कोसी नदी पर भी ‘जीरो’ पुल बने. बिहार में एक भी टूरिस्ट सर्किट विकसित नहीं हुआ. 15 साल के जंगलराज में बिहार में खेलकूद के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी नहीं बनाए गए. उन 15 सालों में एक भी आईआईटी, आईआईएम या नेशनल लॉ कॉलेज की स्थापना नहीं हुई.
एनडीए सरकार के कामों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बहुत मुश्किल से ‘जंगलराज’ से बाहर निकाला. डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में नई तेजी आई है.
उन्होंने बताया कि पटना में आईआईटी और एम्स, बोधगया में आईआईएम, बिहार में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और भागलपुर में आईआईआईटी बनाए गए हैं. दरभंगा एम्स का काम जारी है, जबकि बिहार में 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी स्थापित की गई हैं. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि गंगा नदी पर चार नए पुल बनाए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar Election Voting Live Updates: बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर आज डाले जा रहे वोट, देखें कहां कैसे हो रही वोटिंग
जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण में जारी मतदान को लेकर मतदाताओं का अभिनंदन किया और कहा, “सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं. माताएं-बहनें-बेटियां वोट के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रही हैं. बिहार के नौजवानों में भी अभूतपूर्व उत्साह है.”
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है, ‘फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार.’ बिहार की इसी भावना के पीछे माताओं-बहनों की उम्मीदें हैं और नौजवानों के सपने हैं. नौजवानों, मोदी की ये गारंटी लिख कर रखो, ‘आपका सपना ही मोदी का संकल्प है.
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…