UPSC Mains Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज यानी 22 अगस्त से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी. इस बार प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14,161 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है. आयोग ने एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया था. यदि किसी उम्मीदवार ने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, तो वे तुरंत upsconline.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक चलेगी. परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी.
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं. इसके अलावा एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि) और पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना अनिवार्य है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से 1-2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें.
ये भी पढ़ें: NEET PG Result 2025: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें कटऑफ समेत काउंसलिंग प्रोसेस
UPSC ने परीक्षा केंद्र में कुछ सामान लाने पर रोक लगाई है. इनमें शामिल हैं:
1. सारे जवाब सिर्फ Question-cum-Answer (QCA) बुकलेट में लिखें.
2. खाली पन्नों और स्पेस को काटकर छोड़ना अनिवार्य है.
3. हर प्रशन्न के बाद बुकलेट इन्विजिलेटर को जमा करनी होगी.
4.एडमिट कार्ड या एक्स्ट्रा शीट्स पर रफ वर्क करने पर सख्त कार्रवाई होगी.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…