चुनाव

Lok Sabha Election 2024 : ‘206 रैलियां और रोड-शो… 80 इंटरव्यू’, लोकसभा चुनाव के प्रचार में PM Modi ने रचा इतिहास

PM Modi Created History In LS Election 2024: इस बार का लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहा है. 6 चरणों के मतदान हो चुके हैं और 7वें तथा आखिरी चरण के मतदान 1 जून को होंगे. चुनाव नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.

16 मार्च को चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी. इसके बाद से सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले से ही देश भर के लगभग सभी राज्यों का मैराथन दौरा कर रहे थे, लेकिन चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ देश के दक्षिण छोर से शुरू हुआ उनका प्रचार अभियान उत्तर में स्थित पंजाब के होशियारपुर में आकर समाप्त हुआ. यहां पीएम मोदी ने गुरुवार (30 मई) को एक चुनावी रैली को संबोधित किया.

75 दिन में 180 रैली और रोड-शो

इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में पीएम मोदी की मेहनत साफ नजर आई. विपक्ष के फायर ब्रांड नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेता एक तरफ और दूसरी तरफ पूरे चुनाव अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी इन सबको अपनी ऊर्जा से टक्कर देते नजर आए. आंध्र प्रदेश के पालनाडु से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर पीएम मोदी ने इस अभियान का समापन 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में किया. 75 दिन की इस अवधि में पीएम मोदी ने 180 रैलियां और रोड शो किए हैं.

80 से ज्यादा इंटरव्यू

पीएम मोदी की रैलियों के साथ उनके रोड-शो और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने का आंकड़ा देखें तो यह संख्या 206 है. इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान 80 से ज्यादा मीडिया चैनलों, अखबारों, यूट्यूबरों, ऑनलाइन मीडिया माध्यमों को अपना इंटरव्यू भी दिया.

हर दिन 2 से ज्यादा रैली और रोड-शो

मतलब औसतन हर दिन पीएम मोदी ने दो से ज्यादा रैलियां और रोड-शो के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वहीं, चुनाव की घोषणा से पहले फरवरी और मार्च की 15 तारीख तक प्रधानमंत्री 15 रैलियां कर चुके थे.

यूपी पर रहा सबसे ज्यादा फोकस

पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा 22 जनसभाएं और कुल 31 चुनावी कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में 11, तेलंगाना में 11, तमिलनाडु में 7, आंध्र प्रदेश में 5 और केरल में 3 रैलियां की हैं.

यह भी पढ़ें- केंद्रपाड़ा रैली में पीएम मोदी का फिर दिखा अलग अंदाज, घुटनों के बल बैठकर महिला के छुए पैर

पीएम मोदी ने बिहार में 20 चुनावी कार्यक्रम और महाराष्ट्र में 19 चुनावी कार्यक्रम के साथ पश्चिम बंगाल में 20 रैलियों को संबोधित किया. इसके साथ ही पीएम ने ओडिशा और मध्य प्रदेश में 10 चुनावी कार्यक्रम किए. वहीं, उनका फोकस झारखंड पर भी रहा, जहां उन्होंने 7 कार्यक्रम किए. पीएम मोदी के 2019 के चुनावी रैलियों की संख्या देखें तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने उस चुनाव में 142 जनसभाएं की थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूट्यूब से सीखी खौफनाक ट्रिक और फिर… मैसूर में पति के साथ जो हुआ, उड़ जाएंगे होश

Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…

9 minutes ago

80 साल की उम्र में खरीदा पहला स्मार्टफोन, अब सेल्फी और इंस्टाग्राम सीख रहे हैं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…

22 minutes ago

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

46 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

47 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

1 hour ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

2 hours ago