खेल

भारत के स्टार ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, क्लासिकल शतरंज में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया

Sports News: भारत के स्टार शतरंज ख‍िलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा (Rameshbabu Praggnanandhaa) ने क्लास‍िकल शतरंज में दुनिया के नंबर 1 ख‍िलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर नया इतिहास रच दिया है, उनकी इस जीत पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. भारत के इस युवा ख‍िलाड़ी ने नॉर्वे चेस 2024 के तीसरे दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए मैग्नस कार्लसन को हराया.

18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कार्लसन के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर 5.5 अंकों के साथ लीडर पोजीशन हासिल की. कार्लसन और प्रग्नानंदा ने इस प्रारूप में अपने पिछले तीन मुकाबलों में ड्रॉ खेला था, जिनमें से दो विश्व कप 2023 फाइनल में थे. प्रग्नानंदा की विश्व में नंबर 1 नॉर्वे के खिलाड़ी पर जीत के बाद, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया.

सोशल मीडिया एक्स पर एक प्रशंसक ने लिखा, “भारत से नई वैश्विक सनसनी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक शानदार न्यूज के साथ एक अच्छी सुबह. भारत के 18 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी प्रग्नानंदा ने क्लासिकल गेम में पहली बार विश्व में नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराने में कामयाबी हासिल की. एक प्रशंसक ने एक्स पर पोस्ट किया, “यह जीत वाकई खास है, कार्लसन को उनके घर में हराना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है.”

एक अन्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “यह वह प्रदर्शन है जो भारत को गौरवान्वित कर रहा है. वह एक चैंपियन है! प्रग्नानंदा को बहुत-बहुत बधाई! यह एक बड़ा मैच है जो उन्होंने मैग्नस कार्लसन के खिलाफ खेला और जीता. प्रग्नानंदा धन्यवाद.” एक यूजर ने लिखा, “आर प्रग्नानंदा आप शानदार हैं. निश्चित रूप से हमें एक अगला विश्वनाथन आनंद मिलने वाला है.”

यह प्रज्ञानानंदा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, वह पिछले साल वर्ल्ड कप में मैग्नस कार्लसन से हार गए थे. संयोग से प्रग्नानंदा कार्लसन को क्लास‍िकल चेस में हराने वाले केवल चौथे भारतीय हैं.

ये भी पढ़ें- Sports News: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम जर्मनी से 2-3 से हारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago