सौरभ भारद्वाज-फोटो सोशल मीडिया
Delhi News: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी आर एन दास को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. ओएसडी पर निजी नर्सिंग होम के अनियमित और अवैध रजिस्ट्रेशन में कथित भूमिका का आरोप लगा है.
बुधवार को सतर्कता निदेशालय ने एक आदेश में कहा कि दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल ने सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के नियम-10 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्याधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
तो वहीं इस मामले में एक अधिकारी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि “OSD को निलंबित करने का तत्काल कारण शाहदरा के ज्योति नर्सिंग होम को वैध रजिस्ट्रेशन अवधि के बाद गैरकानूनी ढंग से अवैध रूप से संचालित कराने में कथित रूप से संलिप्तता पाई गई है.
उस वक्त वो नर्सिंग होम सेल के चिकित्सा अधीक्षक भी थे. बता दें कि ओएसडी आर एन दास को अप्रैल में भी सतर्कता निदेशालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है. उनके ऊपर 2021 में कोरोना महामारी के दौरान 60 करोड़ रुपये मूल्य के निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, दस्ताने, मास्क और रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) किट जैसे विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं का आरोप लगा था.
सस्पेंशन को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मेरे अधीन जो भी OSD काम कर रहे हैं उन्हें परेशान कर रहे हैं. कुछ न कुछ जांच के नाम उनको निकालते रहते हैं. अगर आप लोग मेरे कार्यालय के अंदर एक साल पहले आए हों और अब देखे तो मेरा दफ्तर खाली है. जो फेलो और कंसल्टेंट लगवाए गए थे, जो अच्छी जगहों से पढ़कर आए थे, उन्हें LG साहब ने हटा दिया.
इस मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का ताजा बयान सामने आ रहा है. उन्होंने उपराज्यपाल को जवाबी पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों को भ्रामक जानकारी दी है और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने ये भी कहा है कि उपराज्यपाल के पत्र का मकसद भीषण गर्मी से निपटने के सुझाव देना नहीं बल्कि राज्य सरकार (आम आदमी पार्टी) को बदनाम करना और उसे नकारात्मक तरीके से लोगों के सामने पेश करना है.
बता दें कि भाजपा ने विवेक विहार में स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल के पंजीकरण प्रक्रिया में भी ओएसडी की भूमिका को लेकर आरोप लगाया है. बता दें कि शनिवार रात इस अस्पताल में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 6 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…