Ajit Pawar: लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं. इस बार भाजपा को पिछली बार से काफी कम सीटें मिली हैं. हाल ये रहा है कि इस बार भाजपा बहुमत के आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी. नतीजतन केंद्र में गठबंधन की सरकार बनानी पड़ा है. फिलहाल भाजपा लगातार कई महत्वपूर्ण सीटों पर मिली हार की समीक्षा कर रही है.
इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कई सीटों पर एनडीए को मिली हार की वजह प्याज को बताया है.
शुक्रवार को अजित पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए ‘लेयर्ड एडिबल बल्ब’ से जुड़े मुद्दों के कारण लोकसभा चुनावों के दौरान राज्य के प्याज उत्पादक जिलों नासिक, पुणे, अहमदनगर और सोलापुर में उनकी पार्टी और महायुति को नुकसान उठाना पड़ा.
अजित पवार ने कहा,”केंद्र सरकार को बताया गया था कि प्याज उत्पादकों और उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने के लिए इसका समाधान खोजा जाना चाहिए लेकिन ऐसा न हो पाने के कारण लोकसभा चुनावों में नासिक, पुणे, अहमदनगर नगर और सोलापुर में महायुति को नुकसान उठाना पड़ा.”
वह आगे बोले कि “जलगांव, नासिक, पुणे, अहमदनगर नगर और सोलापुर जिलों में बड़ी संख्या में किसान प्याज उगाते हैं. प्याज का मुद्दा उठने के बाद प्याज उत्पादकों में नाराजगी थी. इसलिए, हमने केंद्र सरकार से प्याज उत्पादकों और उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने की मांग की लेकिन ऐसा न होने के कारण महायुति को उत्तरी महाराष्ट्र में जलगांव और रावेर को छोड़कर नासिक, पुणे, अहमदनगर और सोलापुर में हार का सामना करना पड़ा.” मालूम हो कि अजित पवार का यह बयान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा यह कहे जाने के तीन दिन बाद आया है कि कृषि संकट ने महायुति को भारी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा कि “लोकसभा चुनावों में प्याज ने नासिक में, सोयाबीन और कपास ने मराठवाड़ा और विदर्भ में हमें रुलाया.”
अजित पवार ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए हाल ही में दिल्ली जाने के दौरान उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पीयूष गोयल को बताया था. फिलहाल उपमुख्यमंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुनेत्रा पवार को नामित करने के पार्टी के फैसले से नाराज हैं.
अजित पवार ने आगे कहा कि “यह पूरी तरह से झूठ है. पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मामले में पहले ही स्पष्ट कर दिया है, साथ ही भुजबल ने भी कहा है कि वे इस फैसले से नाराज नहीं हैं.” मालूम हो कि गुरुवार को सुनेत्रा पवार के नामांकन के समय महायुति नेताओं की अनुपस्थिति पर अजित पवार ने कहा कि उन्होंने पार्टी के फैसले के बारे में पहले ही सीएम शिंदे को बता दिया था, जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से बाहर होने के कारण अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके.
-भारत एक्सप्रेस
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…