मनोरंजन

‘द बॉयज’ से लेकर ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ तक… इस वीकेंड OTT पर मिलेगा रोमांस, धमाल मचाएंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

OTT Release This Weekend: वीकेंड आना वाला है ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अच्छा और नया देखने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकों आप अपने दोस्तों या परिवार संग बैठकर इन फिल्मों या वेब सीरीज को साथ में एन्जॉय कर सकते हैं.

लव की अरेंज मैरिज

‘लव की अरेंज मैरिज’ एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म है जो कि छोटे शहर की एक कहानी है. इस फिल्म में राजपाल यादल, अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठर जैसे तमाम सितारे नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को आप अपने दोस्तों या परिवार संग घर बैठकर जी 5 पर देख सकते हैं.

दो और दो प्यार

‘दो और दो प्यार’ विद्या बालन ने काव्या गणेशन का किरदार निभाया है. इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के बारे में दिखाया गया है. थिएटर्स में खराब प्रदर्शन के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney Plus Hotstar पर रिलीज हुई है.

ब्रिजर्टन सीजन 3

इस बार कॉलिन ब्रिजिटन और पेनेलोपी फेदरिंग्टन की लव स्टोरी का एंड होने वाला है. ‘ब्रिजर्टन सीजन 3’ कोलिन और पेनेलोप की हिट पीरिडय ड्रामा लव स्टोरी है. इसके 4 एपिसोड रिलीज हुए है, जिसमें दोनों के बीच सीक्रेट्स एक्स्पोज होते नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

द बॉयज

‘द बॉयज’ अपने चौथे सीजन के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है. बुचर को द बॉयज के हेडक्वार्टर में प्रवेश करते दिखाया गया है. वह अपनी पिछली गलतियों से आजादी चाहता है. वह अपने ग्रुप के सामने अपनी गलतियों को स्वीकार करता है. उसकी टीम उसके झूठ से परेशान नजर आ रही है. इसके तीन एपिसोड रिलीज कर दिए गए हैं.

गैंग्स ऑफ गोदावरी

‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ का लेखन और निर्देशन कृष्ण चैतन्य ने किया है. वह इससे पहले राउडी फेलो और चल मोहन रंगा जैसी फिल्में बनाई हैं. विश्वक सेन के अलावा, गैंग्स ऑफ गोदावरी में अंजलि, नेहा शेट्टी, नासर और पी साई कुमार जैसे कलाकार भी नजर आए हैं. हाल ही में फिल्म को लेकर कन्ट्रोवर्सी हुई थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

5 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

6 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

8 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

17 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

29 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

41 minutes ago