Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव को माहौल गरमा चुका है और इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार कर रहा है लेकिन चुनाव आयोग के लिए सभी दल बराबर हैं. उन्होंने आगे कहा कि न कोई सत्ता पक्ष, न कोई विपक्ष, आयोग की नजर में सभी समान हैं.
मतदाताओं से अपील
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे इस लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और वोट जरूर डालें. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार है ताकि हर मतदाता बिना किसी डर और दबाव के शांति और पारदर्शी तरीके से मतदान कर सके.
चुनाव आयोग की जीरो टॉलरेंस नीति
चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि हिंसा को लेकर उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है. किसी भी तरह की हिंसा या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के चुनाव न केवल पारदर्शिता और कानून व्यवस्था के लिहाज से मिसाल बनेंगे बल्कि सादगी के साथ एक लोकतांत्रिक उत्सव की तरह मनाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- खून, बगावत और सियासत! अनंत की गिरफ्तारी से क्या बदल गई टाल की राजनीति, सूरजभान क्यों हैं बेचैन? पढ़ें- EXPLAINER
कब डाले जाएंगे वोट?
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, दूसरा चरण 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




