चुनाव

Arunachal Pradesh Re-Polling: अरुणाचल प्रदेश के 8 मतदान केंद्रों पर आज फिर से डाले जा रहे हैं वोट, चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस

Arunachal Pradesh Re-Polling: मणिपुर के बाद आज अरुणाचल प्रदेश में फिर के वोट डाले जा रहे हैं. बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत यहां पर वोटिंग हुई थी, लेकिन कुछ केंद्रों पर हिंसा होने के कारण चुनाव आयोग ने दोबारा चुनाव कराने का निर्णय लिया और 19 अप्रैल को डाले गए वोट को अमान्य घोषित कर दिया था.

बुधवार (24 अप्रैल) को चार जिलों के 8 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग जारी है. सुबह 6 बजे से मतदान हो रहा है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग वोट डाल रहे हैं. यहां पर दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ें-China के वैज्ञानिकों का अनोखा काम…एक फूल से बना दिया हीरा! जानें क्या है इसकी कीमत, कैसे हुआ तैयार?

19 अप्रैल को हुए मतदान को लेकर चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के मतदान में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ मतदान हुआ था, लेकिन इन 8 मतदान केंद्रों पर जहां पर आज वोटिंग हो रही है, पर हिंसा की घटनाएं हुई थीं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) तोड़ दी गई थीं.

अरुणाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सेन द्वारा कहा गया है कि आज ताजा मतदान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. उन्होंने ये भी बताया कि 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान, 8.92 लाख मतदाताओं में से 76.44 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने दो लोकसभा क्षेत्रों और 60 विधानसभा सीटों में से 50 पर एक साथ विधानसभा और संसदीय चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. आगे जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू (मुक्तो) और उपमुख्यमंत्री चौना मीन (चौखाम) सहित 10 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं.

आज इन सीटों पर फिर से होगी वोटिंग

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में 50 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. यहां 10 सीटों के उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव जीत लिया है. तो वहीं हिंसा के बाद प्रदेश की पूर्वी कामेंग जिले के बामेंग विधानसभा क्षेत्र में सारियो, कुरुंग कुमेय में, न्यापिन विधानसभा सीट के लोंगटे लोथ, ऊपरी सुबनसिरी जिले में नाचो निर्वाचन क्षेत्र के डिंगसेर, बोगिया सियुम, जिम्बारी और लेंगी, सियांग जिले के रुमगोंग विधानसभा क्षेत्र के बोग्ने और मोलोम सीटों पर आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं. पुलिस और सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago