चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को, आज थम जाएगा प्रचार का शोर, इन राज्यों में डाले जाएंगे वोट

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. इस दौरान 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली है. आज (24 अप्रैल) शाम तक चुनाव प्रचार भी थम जाएगा.

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के थमने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं, राहुल गांधी महाराष्ट्र में जनता से मुखातिब होंगे. गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल में जनता को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें-Arunachal Pradesh Re-Polling: अरुणाचल प्रदेश के 8 मतदान केंद्रों पर आज फिर से डाले जा रहे हैं वोट, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं पुलिस

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. दूसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक होने के साथ ही तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की तारीख भी निकल चुकी है और अब कुल प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो गई है. गौरतलब है कि तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोट डाले जाएंगे. इस दौरान 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए मतदान होगा.

दूसरे चरण के तहत इन राज्यों में जाएंगे वोट

असम की पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसी तरह बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में तीन, जम्मू-कश्मीर में एक कर्नाटक में 14, केरल में 20, मध्य प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 8, राजस्थान में 13, त्रिपुरा में एक, उत्तर प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर चुनाव होंगे.

इन सीटों पर होंगे मतदान

26 अप्रैल को जिन सीटों पर मतदान होने है कि उनमें त्रिपुरा में त्रिपुरा पूर्व, जम्मू-कश्मीर में जम्मू लोकसभा; पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट; असम में दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नगांव; बिहार में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका; छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर; मध्य प्रदेश में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद शामिल हैं.

इनके अलावा महाराष्ट्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी; उत्तर प्रदेश में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा; राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा सीटों पर वोटिंग होगी.

कर्नाटक में उडुपी-चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर और कोलार; केरल में कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago