चुनाव

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बताई क्या है पूर्व PM मनमोहन सिंह के बयान की सच्चाई, जिसपर छिड़ी है सियासी जंग

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. बीते दिनों से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का एक बयान चर्चा में बना हुआ है. जिसको लेकर पीएम मोदी चुनावी रैलियों में जमकर हमला बोल रहे हैं. अब इसी बयान का जिक्र कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में किया है.

“हिंदुस्तान का मुसलमान सबसे पिछड़ा हुआ है”

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ये कभी नहीं कहा कि देश के सभी संसाधनों पर सिर्फ मुसलमानों का हक है, बल्कि उन्होंने ये कहा था कि देश में जो सबसे पिछली लाइन में खड़े हुए लोग हैं, जो सबसे पिछड़े हुए लोग हैं, उनका इस देश के संसाधनों पर हक है, और निश्चित तौर पर हिंदुस्तान का मुसलमान सबसे पिछड़ा हुआ है. इसमें कहां किसी को एतराज हो सकता है.”

पिछड़े लोगों को बराबरी का दर्जा देना होगा- अल्वी

राशिद अल्वी ने आगे कहा कि “अगर पिछड़े लोगों को आगे नहीं लाया जाएगा तो देश कभी मजबूत नहीं हो सकता है. पिछड़े लोगों को आगे लाना पड़ेगा, समाज में उनको बराबरी का दर्जा देना पड़ेगा.” कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आगे कहा कि बीजेपी पैसे वाले लोगों की इज्जत करती है, गरीबों की इज्जत नहीं करती है.”

यह भी पढ़ें- “कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है…सपा माफियाओं के नाम पर फातिहा पढ़ रही”, CM Yogi का विपक्ष पर तगड़ा हमला

डॉ. मनमोहन सिंह ने दिया था ये बयान

बता दें कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि “मेरा मानना है कि हमारी सामूहिक प्राथमिकताएं बहुत साफ हैं. कृषि, सिंचाई, जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना, SC और ST के लिए नए सिरे से योजनाओं को तैयार करने की भी जरूरत है. इसके साथ ही योजनाओं को बनाते समय ये भी ध्यान रखना होगा कि अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को विकास में समान भागीदारी मिले. देश के संसाधनों पर पहला हक उन्हीं (मुसलमानों) का होना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

9 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

3 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 hours ago