Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसी बीच प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने बुधवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और सतीश उपाध्याय ने अपनी-अपनी सीटों पर नामांकन दाखिल किया, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी नामांकन के लिए पहुंचे.
प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन भरा, रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया और सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर से नामांकन किया. नामांकन से पहले प्रवेश वर्मा ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की और सफाईकर्मियों को आशीर्वाद दिया.
रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी में पूजा अर्चना की और जनता से वादा किया कि उनकी पार्टी इस इलाके को विकास की नई दिशा देगी. उन्होंने कहा कि यहां की जनता अब ‘आप’ के शासन से मुक्ति पाएगी और यहां विकास की नयी लहर आएगी, जैसा संगम विहार और तुगलकाबाद में देखा गया है.
सतीश उपाध्याय ने भी नामांकन के बाद पार्टी कार्यालय में पूजा अर्चना की और जनसभा में भाजपा नेताओं के समर्थन की अपील की. इस दौरान बांसुरी स्वराज और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सतीश उपाध्याय के पक्ष में मतदान की अपील की और बदलाव का समय बताया.
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल किया. वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ वाल्मीकि मंदिर गए, फिर हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां से भारी भीड़ के साथ पार्टी कार्यालय तक पदयात्रा करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे.
केजरीवाल ने कहा कि वह इस बार भी काम की राजनीति के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ उनकी पार्टी काम करती है, जबकि दूसरी तरफ भाजपा सिर्फ गालियां देती है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास कोई सीएम उम्मीदवार और न ही कोई विजन है.
सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया और कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता से जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, उसने उन्हें पूरी लगन से काम करने की प्रेरणा दी है. उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली की जनता इस बार भी काम की राजनीति को ही चुनेगी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को एक चरण में होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी. इस चुनाव में कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है. भाजपा और आप के नेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार में जुटे हुए हैं और जनता को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…