चुनाव

भाजपा हेडक्वार्टर की बढ़ाई गई सुरक्षा, फोर्स तैनात, धारा 144 लागू…अरविंद केजरीवाल ने विरोध प्रदर्शन की दी है चेतावनी, AAP कार्यकर्ता हिरासत में

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल प्रेस कांफ्रेंस कर चेतावनी दी थी कि वह आज यानी रविवार की दोपहर 12 बजे भाजपा हेडक्वार्टर जाएंगे. माना जा रहा है कि वह यहां पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी बड़े नेता, सांसद और विधायक भी रहेंगे. इसके बाद आज सुबह से ही हेडक्वार्टर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. बाहर फोर्स तैनात है और धारा 144 लागू कर दी गई है. तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं और अपने पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी कर ली है.

वहीं विरोध प्रदर्शन को लेकर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “हमें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि कुछ प्लानिंग हुई है. इसके मद्देनजर हमने सभी व्यवस्था कर ली है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कानून-व्यवस्था बनी रहे. फोर्स की तैनाती कर दी गई है और बैरिकेडिंग भी की गई है.” इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं मांगी है, इसलिए उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और धारा 144 भी लगा दी गई है. इसी बीच पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने ट्रैफिक किया बंद

बता दें कि प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुबह ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी. भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरने वाली DDU रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच ट्रैफिक बंद कर दिया गया है.

 

केजरीवाल ने दी थी ये चेतावनी

शनिवार को वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ‘मैं सोच रहा था कि ये लोग हम सबको जेल में क्यों डालेंगे. हमारा कसूर क्या है. हमारा कसूर ये है कि हमने गरीब बच्चों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध किया है. सरकारी स्कूल शानदार बनाए हैं. ये नहीं बना सके. इसलिए ये लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल रोकना चाहते हैं. हमारा कसूर ये है कि दिल्ली के अंदर मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पताल बनाए, लोगों के लिए फ्री दवाई का इंतजाम किया, अच्छे इलाज का इंतजाम किया, ये नहीं कर पा रहे. इसलिए ये मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली के अस्पतालों को रोकना चाहते हैं.’ बता दें कि अरविंद केजरीवाल का ये बयान स्वाति मालीवाल केस में उनके पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद आया था.

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा, ‘हमारा कसूर ये है कि पहले दिल्ली में 10-10 घंटे बिजली का पावर कट लगता था, हमने 24 घंटे बिजली दी. ये उस बिजली को रोकना चाहते हैं. हमारा कसूर ये है कि हमने दिल्लीवालों की बिजली फ्री कर दी. ये दिल्लीवालों की फ्री बिजली रोकना चाहते हैं, क्योंकि ये इनके बस की बात नहीं है.’ इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री जी को बोलना चाहता हूं कि आप ये जेल-जेल का खेल खेल रहे हो, कभी एक को जेल में डालते हो, कभी मनीष सिसोदिया को जेल में डालते हो, कभी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालते हो, कभी संजय सिंह को. कल (रविवार) मैं 12 बजे अपने सभी बड़े नेताओं सांसदों, विधायकों के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं. जिस-जिस को आप जेल में डालना चाहते हो, डाल दो. एक साथ जेल में डाल दीजिए.

केजरीवाल ने आगे कहा कि ‘आपको लगता है कि आप आम आदमी के नेताओं को जेल में डालकर आप हमारी पार्टी को क्रश कर देंगे, ऐसे आम आदमी पार्टी क्रश नहीं होने वाली. आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो पूरे देश के अंदर लोगों के दिल में है. आप जितना आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालेंगे, उससे 100 गुना नेता ये देश पैदा करेगा. कल 12 बजे मैं अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहा हूं, जिसको आपको जेल में डालना है, डाल दीजिए.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

28 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

35 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

41 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

46 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

59 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago