देश

पति ने पार की हैवानियत की सारी हदें… अफेयर का शक होने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कीलें ठोंकने के बाद लगा दिया ताला!

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से रूह को कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के प्राइवेट पार्ट में पीतल का ताला लगा दिया, लेकिन इससे पहले उसने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट में छेद किया और फिर दो लोहे की कीलें ठोक दीं. उसे शक था की उसकी पत्नि का किसी और के साथ अफेयर है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पत्नी को पहले मारा और फिर बांध दिया

ये क्रूरता एक 30 वर्षीय नेपाली नागरिक ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी के साथ की है. घटना 11 मई को हुई उस वक्त हुई जब शख्स को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ चक्कर है. इस पर पहले उसने पत्नी को मारा-पीटा और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए. फिर हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया. खून से लथपथ महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा. सनकी पति घटना को अंजाम देकर कहीं भाग गया. इसके बाद उसने रिश्तेदारों को बताया. इस पर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की सर्जरी कराई गई है लेकिन अभी भी उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है. बता दें कि आरोपी चौकीदार का काम करता है और उसकी पत्नी गृहिणी है. उसकी पहचान उपेंद्र बलबहादुर होड़के के रूप में हुई है. पुलिस ने महिला के साथ हुई क्रूरता की आलोचना करते हुए कहा है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: काफी खास है पांचवें चरण का चुनाव, यूपी से लेकर बिहार और बंगाल तक कई सीटों पर ‘VIP’ लड़ाई, दो अभिनेत्रियां भी आमने-सामने

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

अस्पताल में पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है और इसके बाद उसकी शिकायत पर वकाड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 326 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (2) (आपराधिक धमकी), और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वाकड़ इलाके की एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

18 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

44 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago