चुनाव

UP में ‘जय श्रीराम’ लिखकर पास हुए छात्रों पर सियासत तेज, असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर कसा तंज, पीएम मोदी-शाह को लेकर कही ये बड़ी बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी हमले के दौर चल रहा है. इसी बीच यूपी में ‘जय श्रीराम’ लिखकर पास हुए छात्रों को लेकर सियासत तेज हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर भाजपा पर तंज कसा है और एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है. उन्होंने इस खबर का जिक्र करते हुऐ कहा है कि परीक्षा में चार बच्चों ने ‘जय श्रीराम’ लिख दिया, लेकिन परीक्षक ने उन्हें 50 फीसदी नंबर दे दिए.

बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार भाजपा पर तमाम मुद्दों को लेकर हमलावर हैं. पीएम मोदी के मुस्लिमों को संपत्ति बांटने वाले भाषण को लेकर भी हमला बोला था तो वहीं अब जय श्रीराम वाले प्रकरण में वह लगातार भाजपा को घेर रहे हैं. यही नहीं ओवैसी ने इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे उन चार बच्चों का नाम पता चल गया है. इनमें पहला नाम नरेंद्र मोदी है, दूसरा नाम अमित शाह का है, तीसरा योगी और चौथा नड्डा का नाम है. वह कुछ भी नहीं करें, लेकिन उन्हें वोट दो.

ये भी पढ़ें-“नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ नहीं बोलते कांग्रेस के शहजादे…” राजा-महाराजाओं पर राहुल गांधी के दिए विवादित बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

हमारी बेटी को बोलते हैं परीक्षा नहीं लिखने देंगे

ओवैसी बोले, अगर ये लोग परीक्षा में ‘जय श्रीराम’ लिख रहे तो इन्हें पचास फीसदी नंबर मिल रहे. अगर हमारी बेटी हिजाब में जा रही है तो बोलते हैं. हम तुम्हें परीक्षा लिखने नहीं देंगे.

जानें क्या है मामला?

बता दें कि यूपी के जौनपुर की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में फार्मेसी के प्रथम वर्ष के चार छात्रों ने परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में जय श्रीराम और विराट कोहली व रोहित शर्मा सहित कई बड़े खिलाड़ियों के नाम भी लिख दिए थे. इन सभी छात्रों को पास कर दिया गया. शिक्षकों पर रुपए लेने का भी आरोप इस मामले में लगा है. हालांकि इस प्रकरण में दो प्रोफेसर को निलम्बित कर दिया गया है. इस मामले में विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा था कि मामले की जांच के लिए बनी समिति ने शिक्षकों को बर्खास्त करने की सिफारिश की है लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू है. इसलिए ये कार्रवाई चुनाव आचार संहिता हटने के बाद की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

11 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

55 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago