चुनाव

पवन खेड़ा के बाद अब खड़गे की बारी! BJP-RSS को ‘जहरीला सांप’ कहना पड़ेगा भारी?

Assam Election 2026: असम में मतदान से पहले सियासी पारा चरम पर है और विवादित बयानों का दौर लगातार तेज हो रहा है. राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही इस राजनीतिक लड़ाई में अब शिकायतों और पुलिस कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो चुका है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर हुई पुलिस कार्रवाई का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है.

पवन खेड़ा पर पुलिस की रेड

विवादों की शुरुआत मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगे आरोपों के साथ हुई. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट हैं. इसके बाद अचानक खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई.

एक दिन पहले ही असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की. कांग्रेस ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया है कि सरकार इन गंभीर आरोपों की जांच करने के बजाय आरोप लगाने वाले को डराने और धमकाने के काम में जुट गई है.

‘जहरीले सांप’ वाले बयान पर बवाल

खेड़ा के घर हुई छापेमारी के बाद अब बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. खड़गे ने अपने एक बयान में बीजेपी और आरएसएस (RSS) को ‘जहरीला सांप’ कहकर संबोधित किया था, जो अब उनके लिए भारी पड़ता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरु! क्या है नीतीश कुमार के फेयरवेल का प्लान? जानें 8 से 13 अप्रैल का शेड्यूल

इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा और खड़गे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की. इसके अलावा, असम में भी खड़गे के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. बीजेपी का स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस इस तरह के विवादित बयानों के जरिए राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहती है.

हिमंता ने किया पलटवार

इस जुबानी जंग में तब और तल्खी आ गई जब खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें ‘पागल’ करार दे दिया. मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर कांग्रेस बुरी तरह भड़क गई है. राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा के इस बयान को सीधे तौर पर ‘दलित विरोधी’ बताया है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago