देश

मंगल पांडे बलिदान दिवस पर अमित शाह ने उन्हें किया नमन, बोले- युवाओं को मां भारती की स्वाधीनता के लिए किया प्रेरित

आज का दिन यानी कि 8 अप्रैल, भारतीय इतिहास का वो दिन है, जब आजादी की पहली चिंगारी ने एक मशाल का रूप ले लिया था. साल 1857 में आज ही के दिन अमर शहीद मंगल पांडे को बैरकपुर छावनी में फांसी दी गई थी. उनकी शहादत ने अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दी थीं और सोए हुए भारत को जगाने का काम किया था. इस गौरवशाली और भावुक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगल पांडे के अदम्य साहस और उनके सांस्कृतिक स्वाभिमान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे जी को नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर मंगल पांडे की वीरता को नमन किया. अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘1857 की क्रांति को अपने अदम्य शौर्य से नई ऊर्जा देने वाले मंगल पांडे जी ने एक तरफ युवाओं को मां भारती की स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया, वो अपनी संस्कृति से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया. उनके नेतृत्व में बैरकपुर छावनी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक बन गई.’

शाह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मातृभूमि के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, साहस और बलिदान गाथा आज भी रोम-रोम में राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी मजबूत बनाती है. महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे जी को उनके बलिदान दिवस पर नमन करता हूं.

कैसे शुरू हुई वो बगावत?

मंगल पांडे की बगावत सिर्फ एक सैनिक का गुस्सा नहीं था, बल्कि वो दशकों से दबे भारतीय स्वाभिमान की गूंज थी. बैरकपुर छावनी में जब गाय और सूअर की चर्बी वाले कारतूसों ने भारतीयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, तब मंगल पांडे वो पहले योद्धा थे जिन्होंने “नहीं” कहने का साहस दिखाया. 29 मार्च 1857 को उन्होंने जिस दिलेरी से ब्रिटिश अफसरों को चुनौती दी, उसने ये साफ कर दिया था कि अब भारत ज्यादा दिन तक बेड़ियों में नहीं रहेगा.

संस्कृति और स्वाधीनता का अद्भुत संगम

मंगल पांडे का विद्रोह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक भी था. वे जानते थे कि एक राष्ट्र तभी तक जीवित है जब तक उसकी परंपराएं और मान-बिंदु सुरक्षित हैं. 8 अप्रैल 1857 को जब उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाया गया, तब अंग्रेजों को लगा था कि उन्होंने विद्रोह कुचल दिया है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि मंगल पांडे की शहादत हर भारतीय के खून में उबाल पैदा कर देगी.

मंगल पांडे जैसे महापुरुषों की ‘अटूट निष्ठा’ हमारे लिए पथ-प्रदर्शक का काम करती है. करोड़ों युवाओं के लिए एक आह्वान है जो देश सेवा का सपना देखते हैं. मंगल पांडे हमें सिखाते हैं कि जब बात मातृभूमि की हो, तो परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वस्व अर्पण कर देना ही श्रेष्ठ धर्म है.

ये भी पढ़ें: छोटे उद्यमियों के लिए उम्मीद की नई किरण, अमित शाह ने बताया कैसे ‘मुद्रा’ ने बदली करोड़ों भारतीयों की तकदीर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

37 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago