चुनाव

हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर… इन 4 राज्‍यों में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव, EC की तैयारियां शुरू

Assembly Elections 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारी आरंभ कर दी है. इन विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य 1 जुलाई, 2024 को आरंभ हो रहा है.

इन तीनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच समाप्त होने जा रहा है. इसी कारण यहां विधानसभा के चुनाव उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले कराए जाने आवश्यक हैं.

जम्मू-कश्मीर में नए सदन के लिए परिसीमन

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इसके अतिरिक्त, निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद एक नए सदन के गठन के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के लिए आम चुनाव भी कराए जाने हैं. हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर के लोगों की भारी भागीदारी को देखते हुए आयोग ने 1 जुलाई 2024 को अर्हक तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों को अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं.

गैर-नामांकित पात्र मतदाता सूची में जुडेगा

आयोग ने सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नामांकन व चुनावों में मतदान के लिए हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र तथा संघ शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे. गैर-नामांकित पात्र नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा.

आयोग मतदान केंद्रों के विवेकीकरण के लिए भी प्रयास कर रहा है. इससे मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों को और भी छोटी बस्तियों के करीब लाया जा सकेगा. आयोग ने प्रदेशों के सीईओ को मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के चल रहे अभ्यास के दौरान व्यापक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया. ताकि उन शहरी क्षेत्रों की पहचान की जा सके, जहां ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां और ऊंची आवासीय इमारतें स्थित हैं. मतदाता सूची में विसंगतियों को दूर किया जाएगा.

‘चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें लोग’

आयोग के मुताबिक, कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने के अपने अधिकार से वंचित न रहे, इसकी कोशिश की जा रही है. आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि यदि अभी तक उनका नाम दर्ज नहीं हुआ है, तो वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं और आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

20 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

51 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago