देश

Delhi: CM आज नहीं हुए रिहा, सुनीता केजरीवाल बोलीं— मेरे पति कोई मोस्ट वांटेड अपराधी नहीं जो जमानत नहीं मिल रही

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन दिनों दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. गुरुवार को निचली अदालत ने उन्हें 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी. लेकिन, दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी.

सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से रोक लगाए जाने के बाद अब सियासत गर्म हो गई है. भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

देश में तानाशाही बढ़ गई है- केजरीवाल की पत्नी

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. कल ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिली. और अब उन्हें जमानत नहीं मिल रही क्योंकि, कोर्ट का ऑर्डर अपलोड होने से पहले ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई. देश में तानाशाही बढ़ गई है. ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल कोई मोस्ट वांटेड आतंकवादी हैं. सुनीता केजरीवाल ने कहा ‘इस मामले पर हाईकोर्ट से फैसला आना बाकी है. मुझे उम्मीद है कि कोर्ट न्याय करेगा.

शराब नीति मामले की जांच चल रही है: सचदेवा

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता केजरीवाल के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आर्थिक अपराधी करार दिया. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि शराब नीति मामले की जांच चल रही है. लेकिन, जिस तरह का घोटाला अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने किया है, उससे साफ है कि वो आर्थिक अपराधी हैं.

बता दें, शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को अरविंद केजरीवाल को जमानत दी.  इसके बाद ईडी ने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई. जिस पर कोर्ट ने सुनवाई होने तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

10 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

16 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

35 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

38 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

52 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

56 minutes ago