चुनाव

“एक मां-बेटे का रिश्ता मैं मेरी काशी के साथ महसूस करता हूं”, नामांकन से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया भावुक कर देने वाला Video

PM In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम मोदी का काशी में आज दूसरा दिन है. इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने एक भव्य और लंबा रोड-शो किया था. जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए थे. इस रोड-शो में हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे और घर की छतों पर घंटों खड़े रहे.

पीएम ने शेयर किया वीडियो

आज पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काशी से जुड़ा से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!”

पीएम मोदी ने कहा कि “जब मैं 2014 में काशी आया था, तो मेरे मन के भाव से ऐसे ही निकल गया था कि ना मैं यहां आया हूं और न किसी ने मुझे भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है, लेकिन बीते 10 सालों के बाद मैं भावुकता से कह सकता हूं कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है.

अब जब भी बोलता हूं तो कहता हूं ‘मेरी काशी’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते 10 सालों में काशी से ऐसा रिश्ता जुड़ गया कि अब जब भी बोलता हूं तो कहता हूं ‘मेरी काशी’. PM Modi ने भावुक होकर कहा कि एक मां-बेटे का रिश्ता मैं मेरी काशी के साथ महसूस करता हूं. हालांकि लोकतंत्र है, लोगों से आशीर्वाद भी मांगेंगे और लोग आशीर्वाद देंगे भी.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 13 मई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो किया. उन्होंने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सोमवार की शाम को रोड शो की शुरूआत की..और अंत में बाबा विश्वनाथ की आधे घंटे तक पूजा की. इस दौरान वे बनारस की कई चौड़ी सड़कों से गुजरे. हजारों लोगों ने उनका दीदार किया, पीएम ने सबका अभिवादन किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago