चुनाव

Bihar: ‘जेल भी तबे जाते हैं, जब मन करता है…’ पैरोल पर बाहर आए अनंत सिंह का अजब-गजब बयान

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेऊर जेल से 15 दिनों की पैरोल पर रिहा हुए हैं. जेल से बाहर आने के बाद वह अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए और मीडिया से बात करते हुए अजब-गजब जवाब दिया.

जब एक पत्रकार ने पूछा कि जेल जाने का मन तो नहीं करता होगा, तब अनंत सिंह ने तुरंत जवाब दिया, ‘जो मन करता है, वही करते हैं. जेल भी तभी जाते हैं जब मन करता है. ऐसे नहीं जाते हैं.’ उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव-2024 के तरह तीन चरण का मतदान हो चुका है और चौथे चरण के लिए राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में 13 मई को बिहार के मुंगेर सीट पर वोटिंग होने वाली है.

सियासत तेज

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है. अनंत सिंह के बाहर आने के बाद बिहार के विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मुंगेर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह को मदद पहुंचाने के लिए उन्हें बाहर निकाला गया है. बिहार की राजनीति में इन दिनों नीतीश कुमार का वो बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह खुलकर मंच से ही अनंत सिंह से पुराने संबंधों का जिक्र कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: लालू की बेटी ने PM मोदी को कहा- अंकल जी आइए, दोनों चाचा-भतीजी मिलकर चाय पिएंगे और…

5 मई को मिली थी पैरोल

पैरोल में बाहर आने के बाद से अनंत सिंह लगातार अपने क्षेत्र के लोगों से मिल-जुल रहे हैं. बीते 5 मई को उन्हें जेल से रिहा किया गया है. उन्होंने बीमारी और अपने परिवार में बंटवारे को लेकर 15 दिन की पैरोल मांगी थी, जिसे बिहार के गृह विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया.

मालूम हो कि अनंत सिंह के घर से एके-47 घातक हथियार बरामद किया गया था. इसके बाद आर्म्स एक्ट के साथ ही IPC की धाराओं के तहत वो जेल में हैं. इस मामले में निचली कोर्ट ने उनको 10 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago