Bihar Chunav: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं. एक ओर जहां राजनीतिक दल सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन कर रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की 16 सदस्यीय टीम बिहार के दौरे पर है. रविवार को टीम के दौरे का दूसरा दिन है.
भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि दूसरे दिन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई. इसमें प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के अलावा नोडल अधिकारी शामिल हुए.
दोपहर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है. हालांकि, अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह चुनावी तैयारियों से संबंधित हो सकता है. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और आयोग के इस दौरे से जल्द ही तारीखों के ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है.
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बिहार दौरे के पहले दिन चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ पटना में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की.
आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, जैसे आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनके सुझाव मांगे.
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज, एक चरण में मतदान की मांग पर उपमुख्यमंत्री का बयान
मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों को एक मजबूत लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हितधारक बताया. इसके साथ ही, उन्होंने सभी दलों से अपने मतदान और मतगणना एजेंटों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया के हर चरण में पूरी तरह से भाग लेने का आह्वान किया. आयोग ने राजनीतिक दलों को मतदाताओं के साथ मिलकर चुनाव को उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया. फिलहाल, चुनाव आयोग की टीम के बिहार दौरे के दूसरे दिन कई बैठक निर्धारित हैं.
इसी बीच, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव समिति की बैठक भी जारी रहेगी. इस बैठक में 2020 के विधानसभा चुनाव में हारी गई सीटों पर विशेष मंथन होगा. इसके अलावा, बची हुई सिटिंग सीटों और वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी. शनिवार को हुई पहले दिन की बैठक में 60 सिटिंग सीटों पर विचार-विमर्श किया गया था. संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…