खेल

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे शिखर धवन, भस्म आरती में हुए शामिल, भगवा वस्त्र पहन भक्ति में लीन आए नजर

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन रविवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे. वह प्रात:काल श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए. भगवा वस्त्र पहने धवन भक्ति में लीन नजर आए.

बार बाबा महाकाल के किए दर्शन

धवन दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान तिलक लगाए धवन कभी ताली, तो कभी श्री महाकाल का उद्घोष करते नजर आए. शिखर धवन ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए, जिसके बाद बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना भी की. मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष कलवाडिया ने शिखर धवन का सम्मान किया.

शिखर धवन का महाकाल से जुड़ाव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा, “बहुत अच्छा लगा. मुझे बहुत आनंद आया महाकाल जी की आरती में आकर. यहां आने से बहुत शक्ति मिलती है… यह मेरा दूसरा दौरा है और बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी के साथ रहे.”

महाकालेश्वर मंदिर का महत्व

उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक है. इस मंदिर की महिमा का वर्णन विभिन्न पुराणों में है. यहां की भस्म आरती का साक्षी बनने भक्त दूर-दूर से उज्जैन पहुंचते हैं. सभी ज्योतिर्लिंगों में से केवल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग ही दक्षिणमुखी है. यह मंदिर मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बंटा है.

सबसे ऊपरी हिस्से में नाग चंद्रेश्वर मंदिर है. मध्य हिस्से में ओंकारेश्वर मंदिर है, जबकि नीचे महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं. श्री महाकालेश्वर मंदिर में एमएस धोनी, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे नामी खिलाड़ी भी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान: बारिश का साया, रोमांच का वादा, कौन मारेगा बाजी?

शिखर धवन ने क्रिकेट से लिया संन्यास

शिखर धवन 24 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट मुकाबलों में 7 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 2,315 रन बनाए. धवन ने भारत के लिए 167 वनडे मुकाबलों में 44.11 की औसत के साथ 6,793 रन, जबकि 68 टी20 मुकाबलों में 27.92 की औसत के साथ 1,759 रन जुटाए.

2007-08 में दिल्ली के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी जीत चुके शिखर धवन ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और पंजाब किंग्स के लिए खेला है. वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2013 का भी हिस्सा रहे हैं, जिसमें उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

3 hours ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

3 hours ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

4 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

5 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

6 hours ago